Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बस्तर में गूंजेगा ‘सचिन-सचिन’: 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के छिंदनार में बच्चों संग बल्ला थामेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’

    April 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘भीषण गर्मी’ का रेड अलर्ट: राजनांदगांव में पारा 45 पार, रायपुर में ‘लू’ का कहर

    April 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बस्तर में गूंजेगा ‘सचिन-सचिन’: 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के छिंदनार में बच्चों संग बल्ला थामेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’
    • छत्तीसगढ़ में ‘भीषण गर्मी’ का रेड अलर्ट: राजनांदगांव में पारा 45 पार, रायपुर में ‘लू’ का कहर
    • मुख्यमंत्री साय और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
    • भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का रायपुर दौरा आज, संगठन की मजबूती पर होगा मंथन
    • महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
    • पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
    • मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
    • मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: भूमिहीन मजदूरों के खातों में पहुँचे ₹10,000
    बिलासपुर

    मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: भूमिहीन मजदूरों के खातों में पहुँचे ₹10,000

    Khabar WorldBy Khabar WorldMarch 25, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले के 20 हजार 500 से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की राशि अंतरित

    राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: विधायक मोहले

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के हितग्राहियों को बड़ी आर्थिक सौगात प्रदान की। बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने डीबीटी के जरिए भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि अंतरित की। इस योजना के तहत मुंगेली जिले के 20 हजार 500 से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि संकल्प बजट 2026-27 में 600 करोड़ रुपये का प्रावधान कर इस योजना को और मजबूती दी गई है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को स्थिरता, सम्मान और आत्मविश्वास मिलेगा।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट के जनदर्शन कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह योजना गरीब मजदूरों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष कांत पांडेय ने कहा कि सरकार किसान से लेकर आमजन तक सभी की चिंता कर रही है और बच्चों की शिक्षा व संस्कार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
    कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि योजना के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता राशि मिलने से भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक संबल मिल रहा है। उन्होंने अपील की कि जो पात्र हितग्राही अब तक पंजीयन से वंचित हैं, वे शीघ्र पंजीयन कराकर योजना का लाभ लें। अपर कलेक्टर जी.एल. यादव ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को योजना से जोड़ा जा रहा है तथा पंजीयन प्रक्रिया भी सतत जारी है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, एसडीएम अजय शतरंज सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित, हितग्राहियों साझा किए अनुभव
    कार्यक्रम के दौरान 17 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजना के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम मजगांव के तुलसीराम बंदे ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई एवं घरेलू आवश्यकताओं में करेंगे। ग्राम बलौदी के पवन तिवारी ने इसे परिवार के लिए संबल बताया, वहीं पलानसरी के विजय जांगड़े ने कहा कि इससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। इसी तरह ग्राम करुपान के सुरेश कुमार साहू, ग्राम कोना के राम खांडे एवं महेंद्र कुमार साहू, ग्राम पीथमपुर के प्रकाश कुमार तथा ग्राम केशलीकला के रामलोचन जांगड़े सहित अन्य हितग्राहियों ने योजना को अत्यंत उपयोगी बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    अवैध शराब पर रेड के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक घायल; वर्दी फाड़ी

    April 18, 2026

    बिलासपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ₹1.22 करोड़ का गांजा बरामद, तस्करी का हाई-टेक तरीका नाकाम

    April 17, 2026

    नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रशासन का प्रहार, सरगांव के मेडिकल स्टोर्स में हड़कंप

    April 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,338

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,277

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,204
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    बस्तर में गूंजेगा ‘सचिन-सचिन’: 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के छिंदनार में बच्चों संग बल्ला थामेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’

    By Khabar WorldApril 19, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर जल्द ही सपरिवार छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। वह…

    छत्तीसगढ़ में ‘भीषण गर्मी’ का रेड अलर्ट: राजनांदगांव में पारा 45 पार, रायपुर में ‘लू’ का कहर

    April 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

    April 19, 2026

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का रायपुर दौरा आज, संगठन की मजबूती पर होगा मंथन

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    बस्तर में गूंजेगा ‘सचिन-सचिन’: 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के छिंदनार में बच्चों संग बल्ला थामेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’

    April 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘भीषण गर्मी’ का रेड अलर्ट: राजनांदगांव में पारा 45 पार, रायपुर में ‘लू’ का कहर

    April 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

    April 19, 2026

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का रायपुर दौरा आज, संगठन की मजबूती पर होगा मंथन

    April 19, 2026

    महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा

    April 18, 2026

    पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर

    April 18, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.