Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: जशपुर के चंदागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने चखा ‘आत्मनिर्भरता’ का स्वाद, ‘लखपति दीदी’ सुमिला की संघर्ष गाथा ने जीता दिल
- कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार
- सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा
- रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल
- मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
- मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के नंदिनी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक अधेड़ महिला का शव उसके ही घर में संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतका की पहचान कुंवारीन बाई यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नंदिनी टाउनशिप स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे झोपड़ी में अकेली रहती थी। महिला के सिर पर गहरी चोट के निशान और कान से खून बहता पाया गया जिससे हत्या की आशंका और भी गहरा गई है। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम और…
धान उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देश, सड़क मरम्मत के भी निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज पिथौरा स्थित धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान के भंडारण, सुरक्षा, परिवहन और उठाव की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए धान का शीघ्रता से उठाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे धान की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण रखरखाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि धान भीगने या खराब होने की स्थिति में संभावित नुकसान को रोकना सुनिश्चित करें।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में नक्सलवाद की गतिविधियाें में जैसे-जैसे कमी आ रही है, इसके साथ ही सुकमा जिले में माैजूद पर्यटन के सुंदर स्थान अब पर्यटकाें काे अपनी ओर आकर्षित करने लगा है। प्रकृति की इस खूबसूरत वादीयाें में माैजूद दुरमा का जलप्रपात दर्शनीय स्थलों में शुमार हो सकता है। दुरमा जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता, मनमोहक दृश्य, और शांत वातावरण के चलते यह जलप्रपात स्थानीय लोगों और अन्य जिलों से आने वाले पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। सरकार की तरफ से इस ओर और ध्यान दिया जाए तो दुरमा जलप्रपात पर्यटकाें में चित्रकोट एवं तिरथगढ़ जलप्रपात की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को नई दिल्ली में देशभर के आदिवासी समुदाय से जुड़े कांग्रेस नेताओं और विधायकों के साथ बैठक की। इस अहम बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के आदिवासी विधायक और नेता शामिल हुए। मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में कांग्रेस के आदिवासी नेताओं ने सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक अधिकारों को लेकर विचार रखे और समुदाय के सामने खड़े प्रमुख मुद्दों पर समाधान की दिशा में संयुक्त रणनीति तय करने का संकल्प लिया। बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी मौजूद थे। इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में करैत सांप के डसने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतिका की पहचान रीना कुमारी यादव पिता कम्हन यादव के रूप में हुई है। जो कि 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के भाटिकुड़ा की है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात रीना अपनी दादी के साथ बिस्तर पर सो रही थी। अचानक वह चिल्लाते हुए उठी और रोने लगी। परिवार को लगा कि शायद किसी बरसाती कीड़े ने काट लिया है। जब लाइट जलाई गई, तो बिस्तर पर करैत सांप दिखा। परिजन सांप को पकड़ने की कोशिश कर ही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 373.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 567.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 181.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 280.5 मि.मी., सूरजपुर में 463.4 मि.मी., जशपुर में 486.6 मि.मी., कोरिया में 402.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 369.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले…
5 ग्राम पंचायतों में चयनित तालाबों में होगा झींगा पालन, ग्रामीणों को मिलेगा आजीविका का नया स्रोत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता से समृद्ध छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला अब कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति की ओर अग्रसर है। परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए सुकमा के किसान अब मछली पालन के साथ-साथ झींगा पालन को भी अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा के सहयोग से जिले के किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे आधुनिक और लाभकारी कृषि पद्धतियों को अपनाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग की आशंका से एक युवती की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य युवतियां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मामला गैलवे लीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है, जहां प्रियंका मरावी, ज्योति सिंह, अंजली और संतोषी मार्केटिंग का काम करती हैं। जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले सभी ने कंपनी का एनुअल फंक्शन अटेंड किया था। कार्यक्रम से लौटने के बाद सभी अपने किराए के कमरे में पहुंचीं, तभी अचानक चारों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम धनगोल के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी के विस्फोट की चपेट में आने से तीन ग्रामीण कविता कुड़ियम, कोरसे संतोष एवं चिड़ेम कन्हैया घायल हो गए हैं। प्रेशर आईईडी के विस्फोट की यह घटना तब हुई जब ग्रामीण जंगल में मशरूम-फुटु निकालने के लिए धनगोल के जंगल गये थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्रों में जाने परअत्यधिक सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि अथवा विस्फोटक जैसे उपकरणों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैंप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंर्तगत माजीसा पेट्रोल पंप के पास सोमवार अल सुबह रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक सतेंद्र सिंह 35 वर्ष निवासी दुर्ग व महिला हेल्पर पुष्पा 20 वर्ष निवासी बीजापुर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से मनीष ट्रेवल्स की बस लगभग 30 से अधिक यात्रियों को लेकर रात करीब 10 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली। सोमवार की सुबह चार बजे जैसे ही बस बस्तर के माजीसा पेट्रोल पंप के पास पहुंची इस…

