खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंर्तगत माजीसा पेट्रोल पंप के पास सोमवार अल सुबह रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक सतेंद्र सिंह 35 वर्ष निवासी दुर्ग व महिला हेल्पर पुष्पा 20 वर्ष निवासी बीजापुर की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से मनीष ट्रेवल्स की बस लगभग 30 से अधिक यात्रियों को लेकर रात करीब 10 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली। सोमवार की सुबह चार बजे जैसे ही बस बस्तर के माजीसा पेट्रोल पंप के पास पहुंची इस दाैरान संभवत: चालक को झपकी आ गई, जिससे बस सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक बस में ही बुरी तरह फंस गया था, उसे निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, बस में सवार बाकी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


