खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम धनगोल के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी के विस्फोट की चपेट में आने से तीन ग्रामीण कविता कुड़ियम, कोरसे संतोष एवं चिड़ेम कन्हैया घायल हो गए हैं। प्रेशर आईईडी के विस्फोट की यह घटना तब हुई जब ग्रामीण जंगल में मशरूम-फुटु निकालने के लिए धनगोल के जंगल गये थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्रों में जाने परअत्यधिक सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि अथवा विस्फोटक जैसे उपकरणों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैंप को दें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण जब धनगोल के जंगलों में मशरूम-फुटू निकालने गए, तभी वहां पहले से नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी पर उनके कदम पड़ने से जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में तीन ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायल ग्रामीणों की पहचान कविता कुड़ियम पिता नागैया, उम्र 16 वर्ष, कोरसे संतोष पिता लच्छा, उम्र 26 वर्ष व चिड़ेम कन्हैया पिता किस्टैया उम्र 24 वर्ष शामिल है। तीनों घायल ग्राम धनगोल थाना मद्देड़, जिला बीजापुर के निवासी हैं। आईईडी विस्फोट से घायलों को पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को आज साेमवार सुबह 108 एंबूलेस से उपचर के लिए जिला बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


