Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
- विशेष बच्चों की मुस्कान के लिए राज्यपाल की पहल: एम्स रायपुर में ‘स्वेच्छानुदान’ से संवर रही सेहत
Author: Khabar World
प्रदेशभर में होंगी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियाँ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में बीते दिनों राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण में किया जाए। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को रासायनिक उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। खरीफ 2025 के दौरान डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की कमी को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने इसके व्यवहारिक विकल्प के रूप में नैनो डीएपी के भंडारण एवं वितरण की विशेष व्यवस्था की है। इसके साथ ही एनपीके और एसएसपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों का भी लक्ष्य से अधिक मात्रा में भंडारण कराया गया है। खेती में ठोस डीएपी उर्वरक की कमी को पूरा करने के लिए किसानों को उसके विकल्प के अनुरूप कृषि वैज्ञानिकों के सुझाव के अनुरूप नैनो डीएपी अथवा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।बस्तर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भगत सिंह वार्ड में आज मंगलवार सुबह मच्छरदानी वितरण किया गया। शहर के भगत सिंह वार्ड से इस कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजय पाण्डे ने किया। शहर के सभी 48 वार्डो में निर्धारित तिथि अनुसार जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मच्छरदानी का वितरण किया जाना है। इस कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोस, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना भानुप्रतापपुर परिसर के भीतर एक आरक्षक के टेबल से लैपटॉप की चोरी हो गया है, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने पूरे दिन का काम पूरा करने के बाद, अपने निजी लैपटॉप और प्रिंटर को रोज की तरह रात लगभग 9:30 बजे अपने टेबल के दराज में सुरक्षित रख दिया था। लेकिन जब वह अगली सुबह जब ड्यूटी पर पहुंचा, तो उसने देखा कि दराज का दरवाजा खुला हुआ है, और उसका लैपटॉप वहां से गायब था, हालांकि प्रिंटर…
नई दिल्ली। राज्यपाल रमेन डेका ने आज नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की।
श्रमकल्याण मंडल के अध्यक्ष योगश दत्त मिश्रा ने ली बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी सिलसिले मेंछत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत प्रदेश भर में 20 श्रम कल्याण केन्द्रों का विभिन्न औद्योगिक जिलों में संचालन किया जा रहा है। इन केन्द्रों के माध्यम से श्रम मंडल में पंजीकृत मजदूरों के परिवार के महिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 320.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 451.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 138.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 259.8 मि.मी., सूरजपुर में 403.9 मि.मी., बलरामपुर में 449.5 मि.मी., जशपुर में 417.7 मि.मी., कोरिया में 375.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 295.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और जो लोग अब भी जंगलों में बंदूक लेकर घूम रहे हैं, लोगों को डरा रहे हैं तथा विकास कार्यों में बाधा बन रहे हैं उन्हें कई बार मुख्यधारा में लौटने का आग्रह किया गया। लेकिन इसके बावजूद अगर वे हथियार नहीं छोड़ते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बीते दिनों बीजापुर के अभ्यारण्य क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के आमाडुला बांध क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां एक 22 वर्षीय युवक का खून से सना शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान चिहरो निवासी प्रीत राम गोटा पिता हीरा राम गोटा के रूप में हुई है। युवक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से कई बार वार के निशान मिले है। घटना के बाद मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक प्रीत राम के परिजनों के अनुसार, वह सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घर पर मोबाइल छोड़कर दोस्तों के साथ मछली पकड़ने की बात कहकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज–शिव तिवारी– बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां धार्मिक आस्थाओं को आहत करने की कोशिश की गई। मुहर्रम की रात शेर-नाच के दौरान कुछ युवकों द्वारा माता मंदिर की छत पर चढ़कर डांस करने की घटना ने शहर का माहौल गरमा दिया। विरोध के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। *घटना का पूरा विवरण: घटना 6 जुलाई 2025 की रात की है, जब शहर में पारंपरिक मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में हजारों की संख्या…

