खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के आमाडुला बांध क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां एक 22 वर्षीय युवक का खून से सना शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान चिहरो निवासी प्रीत राम गोटा पिता हीरा राम गोटा के रूप में हुई है। युवक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से कई बार वार के निशान मिले है। घटना के बाद मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक प्रीत राम के परिजनों के अनुसार, वह सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घर पर मोबाइल छोड़कर दोस्तों के साथ मछली पकड़ने की बात कहकर निकला था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शनिवार सुबह आमाडुला बांध किनारे मंशा राम मंडावी के खेत में उसका शव मिला। घटना स्थल पर तीन जोड़ी चप्पलें भी पड़ी मिली हैं, जिससे यह संदेह गहराया है कि घटना में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है ताकि सुराग जुटाए जा सकें। प्रारंभिक जांच में किसी विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Trending
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप


