Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम धनगोल के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी के विस्फोट की चपेट में आने से तीन ग्रामीण कविता कुड़ियम, कोरसे संतोष एवं चिड़ेम कन्हैया घायल हो गए हैं। प्रेशर आईईडी के विस्फोट की यह घटना तब हुई जब ग्रामीण जंगल में मशरूम-फुटु निकालने के लिए धनगोल के जंगल गये थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्रों में जाने परअत्यधिक सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि अथवा विस्फोटक जैसे उपकरणों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैंप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंर्तगत माजीसा पेट्रोल पंप के पास सोमवार अल सुबह रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक सतेंद्र सिंह 35 वर्ष निवासी दुर्ग व महिला हेल्पर पुष्पा 20 वर्ष निवासी बीजापुर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से मनीष ट्रेवल्स की बस लगभग 30 से अधिक यात्रियों को लेकर रात करीब 10 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली। सोमवार की सुबह चार बजे जैसे ही बस बस्तर के माजीसा पेट्रोल पंप के पास पहुंची इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। तरपोंगी टोल प्लाज़ा पर 13 जुलाई 2025 को हुए NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के चक्काजाम प्रदर्शन के मामले ने अब प्रशासनिक और राजनीतिक मोड़ ले लिया है। रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों लगे जाम के बाद अब पुलिस ने NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे सहित 9 नामजद पदाधिकारियों और अन्य अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज कर ली है। मामला धरसीवां थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है, जहां IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। * FIR में शामिल धाराएं धरसीवां पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों पर धारा 143 (गैरकानूनी जमावड़ा),…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सदन में गूंजा। भाजपा विधायक राजेश मूणत और अजय चंद्राकर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवालों पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा घिरते नजर आए। मंत्री के जवाब पर सदन में विपक्ष के विधायकों का हंगामा मचाया। सत्तापक्ष की नोक-झोंक से नाराज विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। इसके पहले भाजपा विधायक राजेश मूणत ने राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए मंत्री से सवाल किया कि गृह विभाग की जांच का क्या हुआ? दोषियों पर कार्रवाई कब होगी? कुल कितने परीक्षार्थी परीक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ में श्री श्याम मंदिर में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर बाबा श्याम के हार और 2 दानपेटी से कैश पार कर दिया है। जिसकी कीमत 10 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह पुजारी और श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। मंदिर के अंदर बाबा श्याम का हार समेत 2 दान पेटी गायब है। जिसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।…
नेताओं ने कहा– देश ने खोया एक दुर्लभ प्रतिभा का धनी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उनके साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए कहा कि शेखर दत्त बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में उनका अतुलनीय योगदान था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दिवंगत शेखर दत्त प्रतिभा के धनी थे। शेखर दत्त ने सेना…
श्रीधरानंद ब्रह्मचारी (महंत श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर , प्रयागराज)। शिव जो स्वयंभू हैं, शाश्वत हैं, सर्वोच्च सत्ता है, विश्व चेतना हैं और ब्रह्मांडीय अस्तित्व के आधार हैं। शिव जहां रहते हैं उस स्थान को सिद्ध और व्यक्ति को प्रसिद्ध कर देते हैं। भक्त में अगर त्याग, समर्पण, सच्चाई व सदाचार है तो वह शिव की कृपा का स्वतः पात्र बन जाता है। हर व्यक्ति के दो तत्व होते हैं एक जड़ तत्व और दूसरा आत्मतत्व। जड़ तत्व तन, मन, विवेक व स्वभाव है, जबकि आत्मतत्व सत्य से जुड़ा है। जहां सत्य है शिव वहीं होते हैं। जहां शिव होते हैं,…
लंदन। लॉर्ड्स में आखिरी दिन भारतीय टीम का महाटेस्ट होगा क्योंकि अगर शुभमन गिल की सेना पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन अपनी दूसरी पारी में 135 रन बना लेती है तो वह इस सीरीज में इंग्लैंड से बहुत आगे हो जाएगी। वैसे तो इस मैदान में 344 रनों तक का सफलतम लक्ष्य हासिल किया जा चुका है लेकिन इस गर्मागर्म सोमवार को ऐसा करना इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि पांचवें दिन पिच और खराब होगी। पहले तीन दिन की अपेक्षा चौथे दिन ही यहां पर गेंदबाजों को नर्सरी छोर से असमान उछाल…
नई दिल्ली। साउथ के फेमस एक्टर कोटा श्रीनिवास का हाल में ही निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया था। वहीं एक दिन ही बीता था कि अब साउथ से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। वेटरन एक्ट्रेस बी सरोजा देवी का निधन हो गया है। 14 जुलाई 2025, सोमवार को उन्होंने आखिरी सांसें लीं। 87 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सरोजा देवी के निधन का कारण: सरोजा देवी का निधन बेगलुरु में हुआ। बताया जा रहा है कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही…
नई दिल्ली। लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और इसे ठीक रखना बहुत जरूरी है। अगर आप लिवर को लेकर लापरवाही बरतेंगे, तो इससे गंभीर परेशानी पैदा हो सकती है। कई आदतें हमारे लिवर के लिए बेहद खतरनाक होती हैं, लेकिन हमें इस बात का अंदाजा ही नहीं होता है। AIIMS और Stanford जैसे संस्थानों से प्रशिक्षित और अमेरिका में रहने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ। सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिवर को लेकर जरूरी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि कौन सी छोटी-छोटी आदतें लिवर को डैमेज कर सकती हैं और आपको गंभीर मुसीबत में…

