नई दिल्ली। लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और इसे ठीक रखना बहुत जरूरी है। अगर आप लिवर को लेकर लापरवाही बरतेंगे, तो इससे गंभीर परेशानी पैदा हो सकती है। कई आदतें हमारे लिवर के लिए बेहद खतरनाक होती हैं, लेकिन हमें इस बात का अंदाजा ही नहीं होता है। AIIMS और Stanford जैसे संस्थानों से प्रशिक्षित और अमेरिका में रहने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ। सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिवर को लेकर जरूरी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि कौन सी छोटी-छोटी आदतें लिवर को डैमेज कर सकती हैं और आपको गंभीर मुसीबत में फंसा सकती हैं।
लिवर को डैमेज कर सकती हैं ये 4 आदतें
1. रोज शराब पीना – गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के मुताबिक बहुत से लोग यह मानते हैं कि दिन में एक पैग शराब पीना लिवर के लिए नुकसानदायक नहीं है। हालांकि सच्चाई यह है कि रोज़ाना शराब का सेवन लिवर के डिटॉक्स सिस्टम पर दबाव डालता है, जिससे धीरे-धीरे लिवर की कोशिकाएं खराब होने लगती हैं। इससे लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
2. प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खाना – अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड स्नैक्स, रेडी-टू-ईट मील्स और बेकरी आइटम्स में ऐसे रसायन होते हैं, जिन्हें लिवर को फिल्टर करना पड़ता है। इनमें प्रिजर्वेटिव्स, रंग, फ्लेवरिंग एजेंट्स और ट्रांस फैट्स होते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। समय के साथ यह सूजन और लिवर फाइब्रोसिस का कारण बन सकते हैं।
3. बहुत ज्यादा शुगर का सेवन – बहुत से लोग शुगरी ड्रिंक्स, मिठाइयां और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं। इसमें मौजूद फ्रक्टोज सीधे लिवर द्वारा मेटाबोलाइज होता है और शरीर में फैटी लिवर की स्थिति उत्पन्न करता है। यह नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) का एक प्रमुख कारण है, जो भारत में तेजी से बढ़ रही है और अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह सिरोसिस या लिवर कैंसर में बदल सकती है।
4. प्रोटीन की कमी भी नुकसानदायक – प्रोटीन लिवर की मरम्मत और डिटॉक्स प्रोसेस के लिए जरूरी है। अगर आप डाइट में पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेते हैं तो लिवर की कोशिकाएं समय पर रिपेयर नहीं हो पातीं और उसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। यह स्थिति विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और शाकाहारी लोगों में आम होती है, जो पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं लेते हैं।
लिवर को हेल्दी कैसे रखें
डॉक्टर की मानें तो अगर आप लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो डेली रूटीन में संतुलन जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां, बीटरूट, ग्रीन टी, नींबू पानी और हल्दी जैसे तत्व लिवर डिटॉक्स में मदद करते हैं। साथ ही शराब, प्रोसेस्ड फूड और चीनी का सेवन कम करें और प्रोटीन युक्त आहार जैसे दालें, अंडे, टोफू और चिकन को शामिल करें। आज के समय में खराब जीवनशैली और खानपान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) कराना, वजन नियंत्रित रखना और फिजिकल एक्टिविटी को दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है। जितनी जल्दी आप अपनी आदतों में सुधार करेंगे, उतना ही बेहतर आप लिवर की बीमारियों से खुद को बचा सकेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


