खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाल ही में जारी किए गए 10वीं कक्षा के परिणामों में मुंगेली की प्रतिभा ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। सरस्वती शिशु मंदिर,मुंगेली की मेधावी छात्रा नंदिता देवांगन ने 98.86% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। नंदिता की इस गौरवशाली उपलब्धि से न केवल उनके परिवार,बल्कि पूरे नगर और जिले का मान बढ़ गया है।
छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नंदिता के गांधी वार्ड स्थित निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने होनहार छात्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस मौके पर उन्होंने नंदिता का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी ओर से 5100 रुपये का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया।
रोहित शुक्ला (नगर पालिका अध्यक्ष):हमारे नगर की प्रतिभावन छात्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नगर में मेधावियों की कोई कमी नहीं है। नंदिता की सफलता न केवल उसके माता-पिता के लिए बल्कि पूरे मुंगेली के लिए गौरव का विषय है। मैं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि वह आगे भी ऐसे ही नगर का नाम रोशन करेगी।
नंदिता देवांगन (सफल छात्रा):मैं अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को देती हूँ। उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन के बिना यह उपलब्धि प्राप्त करना संभव नहीं था। मैं आगे पढ़ाई जारी रखकर एक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हूँ।
विनय चोपड़ा (पार्षद):नंदिता ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपना,बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उसकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस अवसर पर पार्षद विनय चोपड़ा,पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,विजेंद्र नामदेव,सुरेश देवांगन सहित परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने नंदिता की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा


