खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के मरकाटोला गांव में दो दिन पहले हुए दर्दनाक वन्य प्राणी भालू के हमले में बड़ा अपडेट सामने आया था, जिसमें सगे भाई-बहन सहित एक ग्रामीणों की जान लेने वाली मादा भालू की रायपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जांच में भालू के रेबीज से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि आज शनिवार काे कांकेर डीएफओ रौनक गोयल ने की है।
उल्लेखनिय है कि दो दिन पहले एक मादा भालू ने गांव में अचानक हमला कर सगे भाई-बहन को अपना शिकार बना लिया था। इस घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लंबे समय तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वन विभाग की टीम जब भालू को काबू करने का प्रयास कर रही थी, तब उसने विभाग के वाहन पर भी हमला कर दिया था। अधिकारियों को काफी सावधानी के साथ अभियान चलाना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों को घरों से बाहर नहीं निकलने और जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई थी। रेस्क्यू के बाद मादा भालू को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में उसके रेबीज संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वन विभाग अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।
Trending
- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 अगस्त को 03 लाख 13 हजार बच्चों को खिलाने कालक्ष्य निर्धारित
- राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में सुकमा में “विवाह पूर्व संवाद केंद्र – तेरे मेरे सपने” का शुभारंभ
- गंगरेल में लहूलुहान मिला भारतीय अजगर, प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर जंगल सफारी स्थानांतरित
- बस्तर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ 17 अगस्त तक आयोजित होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का बड़ा प्रहार: सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- नुआखाई पर्व के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रण: रायपुर में सजेगा लोक-संस्कृति और आस्था का भव्य मंच
- आप सांसद संजय सिंह के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक: BJP पर ‘कठपुतली सरकार’ का आरोप, कहा- ‘दिल्ली से चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’
- मोदी जी चला रहे हैं छत्तीसगढ़ की सरकार- सांसद संजय सिंह


