Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    20.700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार

    August 9, 2026

    फरसगांव पुलिस ने 1200 घरों और 150 दुकानों में दबिश देकर 173 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 9, 2026

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 अगस्त को 03 लाख 13 हजार बच्चों को खिलाने कालक्ष्य निर्धारित

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • 20.700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार
    • फरसगांव पुलिस ने 1200 घरों और 150 दुकानों में दबिश देकर 173 संदिग्धों से की पूछताछ
    • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 अगस्त को 03 लाख 13 हजार बच्चों को खिलाने कालक्ष्य निर्धारित
    • राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में सुकमा में “विवाह पूर्व संवाद केंद्र – तेरे मेरे सपने” का शुभारंभ
    • गंगरेल में लहूलुहान मिला भारतीय अजगर, प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर जंगल सफारी स्थानांतरित
    • बस्तर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ 17 अगस्त तक आयोजित होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
    • वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का बड़ा प्रहार: सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
    • नुआखाई पर्व के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रण: रायपुर में सजेगा लोक-संस्कृति और आस्था का भव्य मंच
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 अगस्त को 03 लाख 13 हजार बच्चों को खिलाने कालक्ष्य निर्धारित
    बस्तर

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 अगस्त को 03 लाख 13 हजार बच्चों को खिलाने कालक्ष्य निर्धारित

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 9, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सुधार, एनीमिया की रोकथाम और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बस्तर जिले में आगामी 10 अगस्त को ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष स्वास्थ्य अभियान के तहत जिले के 3 लाख 13 हजार 426 बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा ‘एल्बेंडाजोल 400 एमजी’ की खुराक खिलाने का विशाल लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने बताया कि 10 अगस्त को दवा सेवन से छूट गए बच्चों के लिए 17 अगस्त को ‘मॉप-अप दिवस’ आयोजित किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।
    सीएमएचओ डॉ संजय बसाक ने बताया कि इस अभियान के दौरान बच्चों की उम्र के हिसाब से दवा की खुराक और उसके सेवन का तरीका तय किया गया है। इसके तहत 1 से 2 वर्ष तक के छोटे बच्चों को आधी गोली (200 एमजी) साफ पानी में पीसकर या घोलकर पिलाई जाएगी, जबकि 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को 1 पूरी गोली (400 एमजी) चबा-चबाकर खानी होगी। इस दवा का वितरण जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं, केंद्रीय व नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और नर्सरी स्कूलों में किया जाएगा।
    इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए विगत दिवस स्वास्थ्य विभाग सहित स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और संबंधित अन्य विभागों की बैठक आयोजित कर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शैक्षणिक संस्थानों में नोडल शिक्षकों के माध्यम से दवा का सेवन कराया जाएगा, वहीं बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों तक सुरक्षित लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मितानिन दीदियों को सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तर से सभी आवश्यक सामग्रियों का वितरण ब्लॉकों और सेक्टरों में पहले ही पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही, अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए स्कूल रैलियों, पोस्टर-पाम्पलेट, दीवार लेखन और ध्वनि विस्तारक यंत्र से उद्घोषणा के अलावा मुनादी करने सहित रेडियो, समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए व्यापक जन-जागरूकता फैलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों से अपील की गई है कि वे 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को इस अभियान में शामिल कर दवा का सेवन अवश्य कराएं और उनके उज्ज्वल व निरोगी भविष्य की नींव रखें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    20.700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार

    August 9, 2026

    फरसगांव पुलिस ने 1200 घरों और 150 दुकानों में दबिश देकर 173 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 9, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में सुकमा में “विवाह पूर्व संवाद केंद्र – तेरे मेरे सपने” का शुभारंभ

    August 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,372

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,335

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,335
    Don't Miss
    बस्तर

    20.700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार

    By Khabar WorldAugust 9, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा दीगर राज्य उड़ीसा से अवैध…

    फरसगांव पुलिस ने 1200 घरों और 150 दुकानों में दबिश देकर 173 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 9, 2026

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 अगस्त को 03 लाख 13 हजार बच्चों को खिलाने कालक्ष्य निर्धारित

    August 9, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में सुकमा में “विवाह पूर्व संवाद केंद्र – तेरे मेरे सपने” का शुभारंभ

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    20.700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार

    August 9, 2026

    फरसगांव पुलिस ने 1200 घरों और 150 दुकानों में दबिश देकर 173 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 9, 2026

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 अगस्त को 03 लाख 13 हजार बच्चों को खिलाने कालक्ष्य निर्धारित

    August 9, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में सुकमा में “विवाह पूर्व संवाद केंद्र – तेरे मेरे सपने” का शुभारंभ

    August 9, 2026

    गंगरेल में लहूलुहान मिला भारतीय अजगर, प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर जंगल सफारी स्थानांतरित

    August 9, 2026

    बस्तर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ 17 अगस्त तक आयोजित होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

    August 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.