खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में समर्पित सेवा संस्था, सुकमा द्वारा “प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर – तेरे मेरे सपने” (विवाह पूर्व संवाद केंद्र) का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्देश्य विवाह से पूर्व युवाओं एवं भावी दंपत्तियों के बीच संवाद, आपसी समझ, सम्मान, विश्वास तथा स्वस्थ एवं सुदृढ़ वैवाहिक संबंधों को बढ़ावा देना है। संपर्क: डॉ. जगदीश झिरे – 8149481805, समर्पित सेवा संस्था, सुकमा: 062686 44916 उक्त नंबर पर संर्पक किया जा सकता है।
केंद्र के माध्यम से युवाओं एवं भावी दंपत्तियों को विवाह पूर्व परामर्श, मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विवाह से जुड़े सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत विषयों पर संवाद के माध्यम से भावी दंपत्तियों को बेहतर समझ एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजेश नाग (सदस्य), सुश्री मोनिका सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने कहा कि वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों की रोकथाम के लिए विवाह से पूर्व संवाद एवं परामर्श को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “तेरे मेरे सपने” दोनों के साझा सपनों और साझा जीवन की अवधारणा है। विवाह की तैयारियों के साथ यह विचार करना भी जरूरी है कि दोनों अपने जीवन, अपेक्षाओं, जिम्मेदारियों एवं भविष्य को किस प्रकार मिलकर आगे बढ़ाएंगे और कठिन परिस्थितियों में एक-दूसरे का सहयोग कैसे करेंगे। इसी उद्देश्य से प्रत्येक जिले में “तेरे मेरे सपने” प्री-मैरिटल सेंटर स्थापित करने की पहल की गई है।
संस्था के सचिव डॉ. जगदीश झिरे ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान कर परिवारों में सौहार्द, सम्मान, विश्वास एवं सकारात्मक संबंधों को मजबूत करने में सहायक होगा।
Trending
- स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: सारंगढ़ की ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों का सहारा
- छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में ‘स्कूल केईन्ता’ से जगी उम्मीद
- सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल, सात बार नदियां पार कर स्वास्थ्य दल पहुंचा तुमेरादी
- विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- सेवा की कहानी: 15 वर्षों का भरोसा फिर बना नई शुरूआत का आधार, हाउसिंग बोर्ड के नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने चुना कारोबार का नया ठिकाना


