खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आप सांसद संजय सिंह के ‘छत्तीसगढ़ सरकार के हाईजैक’ वाले बयान के बाद प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने संजय सिंह के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार को ‘कठपुतली सरकार’ करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में नीतियां बनती हैं और छत्तीसगढ़ में उनका सिर्फ इंप्लीमेंटेशन होता है। अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों के हिसाब से विधेयक पास किए जा रहे हैं।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में दरार आने के मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार इतना ज्यादा है कि अपने ही नेता की मूर्ति में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता हैं, लेकिन बीजेपी अपने ही पितृ पुरुष का सम्मान नहीं कर पा रही है।
बस्तर में तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर अटल श्रीवास्तव ने कहा कि वहां पहले से ही तिरंगा फहराया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जगदलपुर एक जिला हुआ करता था, लेकिन अब बस्तर में सात जिले हैं। बीजेपी सिर्फ प्रोपेगेंडा करना चाहती है।
अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बस्तर में अगले 20 साल तक केवल विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वहां अस्पताल और स्कूल बनने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि 20 साल तक बस्तर में किसी तरह का खनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाता है तो वे उसका समर्थन करेंगे।
Trending
- गंगरेल में लहूलुहान मिला भारतीय अजगर, प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर जंगल सफारी स्थानांतरित
- बस्तर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ 17 अगस्त तक आयोजित होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का बड़ा प्रहार: सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- नुआखाई पर्व के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रण: रायपुर में सजेगा लोक-संस्कृति और आस्था का भव्य मंच
- आप सांसद संजय सिंह के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक: BJP पर ‘कठपुतली सरकार’ का आरोप, कहा- ‘दिल्ली से चल रही छत्तीसगढ़ सरकार’
- मोदी जी चला रहे हैं छत्तीसगढ़ की सरकार- सांसद संजय सिंह
- नाबालिगों के हाथों में स्टेयरिंग सौंपना पड़ेगा भारी: बालोद पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 नाबालिग धराए, अभिभावकों पर भी गिरी गाज
- सावन शिवरात्रि पर होगा कांवड़ यात्रा का मुख्य समापन: 11 अगस्त को शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक


