खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। उल्लास (नवभारत साक्षरता कार्यक्रम) के अंतर्गत नवसाक्षर सरजू राम, पिता राम रतन, निवासी ग्राम पोड़ी छापर, विकासखंड रामानुजनगर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) ने आज अपने पढ़ने-लिखने की गतिविधियों का अनुभव साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान नवसाक्षर सरजू राम ने कमिश्नर सरगुजा संभाग श्री नरेंद्र दुग्गा से भेंट कर उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से साक्षर बनने की अपनी यात्रा, दैनिक जीवन में पढ़ना-लिखना सीखने से आए सकारात्मक बदलाव तथा आत्मविश्वास में वृद्धि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन भी उपस्थित रहे।
कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा ने सरजू राम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उल्लास कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवी शिक्षक सुश्री रेशमी कुमारी के योगदान की भी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षकों के माध्यम से ही नवसाक्षर भारत का सपना साकार हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि उल्लास कार्यक्रम के तहत निरक्षर एवं नवसाक्षरों को पढ़ने-लिखने के साथ-साथ जीवन उपयोगी कौशल, डिजिटल साक्षरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से सशक्त रूप से जुड़ सकें।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट


