खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति बिलासपुर ने नागरिकों के लिए लू से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी की है। इन दिनों बिलासपुर में तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी संदेश में बताया गया है कि लू लगने के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी-मितली, सिरदर्द तथा त्वचा का लाल और सूखा होना शामिल है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत छांव या ठंडी जगह पर जाएं, शरीर को ठंडा करें तथा पानी या ओआरएस दें। आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी अस्पताल में तत्काल उपचार कराएं।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे दिनभर पानी, ओआरएस, छाछ, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें। तरबूज, खीरा, ककड़ी, मौसमी फल एवं हरी सब्जियों का अधिक उपयोग करें। बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढंककर रखें तथा हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
विभाग ने यह भी कहा है कि खाली पेट धूप में न निकलें तथा चाय, कॉफी और अधिक तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। जिला स्वास्थ्य समिति ने नागरिकों से सतर्क रहते हुए गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने का आग्रह किया है। किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 87706-64365 और 75870-38622 पर संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत
- 16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त
- सरगुजा में मानवता शर्मसार: 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ऑपरेशन हंट” से सुलझा करही गोलीकांड, 3 राज्यों की खाक छानने के बाद दबोचे गए हत्यारे
- बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल
- राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए निर्माण में लेत-लतीफी पर PWD सचिव सख्त, जिम्मेदार एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें


