खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। गर्मी शुरू होने से पहले अब खुले बिजली तारों को बदलने का काम किया जाएगा। जहां आज सोमवार को शहर के 33/11 KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 KV स्टेशन फीडर क्षेत्र में काम चलने से 4 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इसमें SP बंगला, ऑफिस समेत 14 एरिया प्रभावित होगा। इस दौरान 11 KV खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम होगा। सुबह 10 बजे से काम शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। वहीं जरूरत पड़ने पर निर्धारित समय में परिवर्तन किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि अब भी शहर के कुछ हिस्सों में खुले तार से बिजली सप्लाई हो रही है और उसे ही कवर्ड तार में बदलने का काम किया जाएगा। इससे पहले भी कई जगह यह काम पूरा किया गया है।
मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत यह काम होगा। 33/11 KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 KV स्टेशन फीडर क्षेत्र में काम चलने से करीब 14 एरिया संबंधित एरिया प्रभावित रहेगा। इसमें सिविल लाइन, नटवर स्कूल, SP बंगला, स्टेशन चौक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, पथिक होटल, गुड लक होटल, रेलवे कॉलोनी, गांधीगंज, SP ऑफिस, निगम काम्प्लेक्स, नायक बाड़ा क्षेत्र शामिल है।
रायगढ़ बिजली विभाग जोन वन के ईई आरके राव ने बताया कि इससे पहले भी यहां काम किया गया है। अब भी कवर्ड तार में बदलने के काम की वजह से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 14 एरिया में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। विद्युत व्यवधान के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद है।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट


