खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में अंबिकापुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित महिला को काम देने के बहाने वाड्रफनगर बुलाया था। महिला के वाड्रफनगर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को 200 रुपए देकर बस में बिठाकर घर वापस भेजा दिया था। घर में महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे परिजन अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई।
घटना की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रवि चंद परासिया पिता रामचरित्र निवासी ग्राम भरहीबांस, तेजमारी गौतम पिता मदन लाल निवास ग्राम रमेशपुर, दीपक कुमार कुशवाहा पिता विश्वनाथ कुशवाहा निवासी ग्राम जौराही शामिल हैं।
Trending
- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण को लेकर सियासी हलचल, सांसद-विधायक और महापौर के नाम गायब
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
- ग्रीन पैराडाइज में अनोखे अंदाज में सजा सावन महोत्सव, ‘मिसेज ग्रीन पैराडाइज’ बनीं गीता सिंह
- पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र
- रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन


