खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन की पारदर्शिता के लिए बनाए गए ‘मेरी पंचायत’ पोर्टल का उपयोग अब भ्रष्टाचार को छिपाने और सरकारी खजाने को चूना लगाने के लिए किए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मामला जनपद पंचायत पथरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकेरी का है, जहाँ एक ही कार्य की फोटो को बार-बार अपलोड कर राशि आहरण करने का आरोप लगा है।
क्या है पूरा मामला?
आरटीआई कार्यकर्ता हरिशंकर राजपूत द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में की गई शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत सकेरी में पेयजल स्रोत निर्माण (Work ID 10719916) के नाम पर भारी वित्तीय अनियमितता की गई है। पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार:
अनुमानित लागत: ₹1,50,000
दिखाया गया व्यय: ₹2,99,992 (मूल बजट से लगभग दोगुना)
तकनीकी चोरी: फोटो में हेराफेरी
शिकायतकर्ता का दावा है कि पोर्टल पर कार्य की प्रगति दिखाने के लिए एक ही स्थल और हैंडपंप की फोटो को अलग-अलग तारीखों और समय पर बार-बार अपलोड किया गया है। विशेष रूप से 10 मार्च 2026 को ‘कन्हारपुर’ के नाम से अपलोड की गई तस्वीरें बार-बार दोहराई गई हैं, जो सीधे तौर पर फर्जी भुगतान की ओर संकेत करती हैं।
अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल
हैरानी की बात यह है कि 05 मई 2026 को कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत (टोकन नं. 16956) होने के बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने 11 मई को एक जांच दल (श्री डी.के. सिंगरौल और श्री खेमचंद आर्मो) का गठन तो किया है, लेकिन ग्रामीण और शिकायतकर्ता अब भी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज होने का इंतजार कर रहे हैं।
मुख्य मांगें:
Work ID 10719916 की उच्च स्तरीय तकनीकी टीम द्वारा भौतिक सत्यापन (Physical Verification) हो।
पोर्टल पर अपलोड फोटो और धरातल पर मौजूद कार्य का मिलान किया जाए।
दोषी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सरकारी धन के गबन का मामला दर्ज हो।
“एक ही निर्माण कार्य को दस्तावेजों में पुनरावृत्ति (Repeat) कर सरकारी राशि निकालना सीधे तौर पर भ्रष्टाचार है। यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान होगा।”
— हरिशंकर राजपूत, आरटीआई कार्यकर्ता
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


