खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए राज्य शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। इन विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए में सफल होने के लिए गहन प्रशिक्षण देना है।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस सत्र की प्रवेश परीक्षा आगामी 10 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विद्यार्थियों को सुबह 9.30 बजे से 10 बजे के बीच ओएमआर शीट भरने का समय दिया जाएगा, जिसके पश्चात प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राक्चयन परीक्षा संपन्न होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 1 मई से परीक्षा के दिन 10 मई की सुबह 9.30 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे अपने संबंधित जिले के आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त कार्यालय से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Trending
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज


