खबर वर्ल्ड न्यूज-बिलासपुर। पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल का इस्तेल कम करने की अपील का असर दिखने लगा है। बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद (DMF) की बैठक में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला हेलमेट लगाए बुलेट पर नजर आए। चिलचिलाती धूप में विधायक घर से निकले और गर्मी में पसीना बहाते हुए कार्यक्रम में पहुंचे।
उनके साथ कोई PSO या सुरक्षा काफिला भी नजर नहीं आया। विधायक सुशांत शुक्ला का सादगी भरा अंदाज चर्चा का विषय बना रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में जहां आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि सरकारी गाड़ी और काफिले के साथ पहुंचे थे। उनके साथ सुरक्षा गार्ड और समर्थकों का काफिला दिख रहा था। वहीं, विधायक सुशांत शुक्ला अकेले बुलेट चलाकर बिना सुरक्षा गार्ड के कलेक्ट्रेट पहुंचे।
राजनीतिक गलियारों में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल और सादगी अपनाने की बात कही थी। विधायक के इस कदम को कई लोगों ने “नो VIP कल्चर” का संदेश माना जा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


