नई दिल्ली। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्मों का फैंस को इंतजार रहता है। उनकी फिल्म अखंडा 2 पहले सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ रिलीज होने वाली थी मगर फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया और ये 12 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस कर रही है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल होने वाली है।
नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 धुरंधर की आंधी में भी टिकी हुई है। फिल्म का तेलुगू वर्जन जमकर कमाई कर रहा है। फिल्म का हिंदी वर्जन धुरंधर की वजह से नहीं कमा पा रहा है लेकिन बाकी साउथ की भाषाओं में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिस वजह से कलेक्शन अच्छा चल रहा है।
अखंडा 2 ने किया कितना कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक अखंडा 2 ने छठे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 73.85 करोड़ हो गया है। फिल्म अगर रोज इस तरह ही कमाई करती रही तो इसे 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। धुरंधर के सामने ये फिल्म ठीक कमाई कर रही है।
बता दें फिल्म ने प्रीमियर से 8 करोड़, पहले दिन 22.5 करोड़, दूसरे दिन 15.5 करोड़, तीसरे दिन 15.1 करोड़, चौथे दिन 5.25 करोड़ और पांचवें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद तेलुगू भाषा में किया जा रहा है। इसके अलावा तमिल और मलयालम में भी थोड़ी बहुत कमाई ये फिल्म कर रही है। वीकेंड पर अच्छी कमाई करके 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
बता दें ये साल 2021 में आई अखंडा का सेकंड पार्ट है। इस फिल्म को बोयापति श्रीनू ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ हर्षाली मल्होत्रा और संयुक्ता मेनन अहम किरदार निभाती नजर आईं हैं। हर्षाली ने इस फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।
Trending
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका


