खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के अश्लील डांस मामले में अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर सी प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वन मंडल अधिकारी (DFO) ने पुलिस अधीक्षक को वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने पत्र लिखा है।
दरअसल, गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले के अश्लील डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वीडियो में रेस्ट हाउस के भीतर बार बालाओं के अश्लील डांस और शराब पार्टी का दृश्य दिखाई दिए। हालांकि वीडियो वर्तमान का नहीं बल्कि पुराना बताया गया।
Trending
- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण को लेकर सियासी हलचल, सांसद-विधायक और महापौर के नाम गायब
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
- ग्रीन पैराडाइज में अनोखे अंदाज में सजा सावन महोत्सव, ‘मिसेज ग्रीन पैराडाइज’ बनीं गीता सिंह
- पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र
- रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन


