खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के घटक एएचपी अंतर्गत मोर मकान मोर आस (किरायानिती) के तहत निगम जगदलपुर क्षेत्र में किराये के मकान में निवासरत परिवार आवास प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे परिवार जिनकी स्वयं की कोई भूमि, मकान नहीं है, पारिवारिक आय तीन लाख से कम है एवं निगम क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 के पूर्व से निवासरत हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निगम कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से संपर्क किया जा सकता है। आवास आवंटन हेतु पूर्व में प्राप्त आवेदनों की दावा आपत्ति की सूची निगम कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। दावा आपत्ति के लिए 30 मार्च कार्यालयीन अवधि तक आवेदन कर सकते हैं।
Trending
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी


