खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कॉलेज छात्रा का रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने के मामले में कांकेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 8 जनवरी को थाना कांकेर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह 8 जनवरी की शाम लगभग 4:10 बजे कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम पथरी जाने वाले रास्ते पर जंगलवार कॉलेज के दूसरे गेट के पास आरोपी यश साहू और उसका साथी जितेंद्र उर्फ जीतू साहू ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और आरोपी यश साहू ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका दोस्त जितेंद्र कुमार साहू ने इस कृत्य में सहयोग किया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Trending
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR


