खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां खड़ी एक ट्रक के भीतर संदिग्ध अवस्था में एक शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह साफ हो गया है कि मृतक उसी ट्रक का ड्राइवर था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के परिजनों से संपर्क साधा गया है, जो जल्द ही मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को भी बुलाया गया है, जो हर बारीकी से सबूत इकट्ठा कर रही है। सीएसपी निमितेश सिंह के मुताबिक, पुलिस मौत के असल कारणों का पता लगाने में जुटी है और विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुँची सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसरंगी चौपाल में पीएम सूर्य घर, सौर सुजला और स्वामित्व योजना का लाभ लेने किया आह्वान
- CM विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
- बीजापुर कलेक्टर ने जन चौपाल में जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, युवाओं संग खेला क्रिकेट
- भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- सुशासन तिहार में जनकल्याण का उत्सव
- प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा
- कच्चे मकान के दर्द से मिला छुटकारा: प्रधानमंत्री आवास योजना बनी अनीता के परिवार का नया आशियाना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


