Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

    November 24, 2026

    गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

    November 24, 2026

    खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
    • गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
    • खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
    • 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
    • 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
    • ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
    • आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे- केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
    बिलासपुर

    शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे- केंद्रीय राज्य मंत्री साहू

    Khabar WorldBy Khabar WorldJanuary 13, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री साहू ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आश्वासन में उत्कृष्ट कार्य हेतु 04 स्वास्थ्य केन्द्रों को किया सम्मानित

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। बिलासपुर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय तोखन साहू की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ तथा शहर स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ पहुॅचना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में जिले के नाम प्रथम पायदान पर लाने के लिए सभी अधिकारियों को टीम भावना एवं समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिगण और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू ने बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए मनरेगा अंतर्गत लंबित भुगतानों को लेकर शेष भुगतानों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लखपति दीदी एवं डीडीयू-जीकेवाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास चौपाल के माध्यम से लंबित कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही दूसरी किस्त में अनावश्यक देरी न करने, विस्थापन एवं वन क्षेत्रों में निवासरत लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु बेहतर प्रयास करने तथा समय-सीमा के भीतर आवास को पूर्ण कर लाभार्थियों को लाभ दिलाने पर जोर दिया।
    केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सोख्ता गड्ढों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा सामुदायिक शौचालयों को लेकर प्राप्त शिकायतों पर उन्होंने जल्द कार्य पूर्ण कर नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत प्रसव के दौरान अनावश्यक रूप से अन्य स्थान पर रेफर करने की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी शिकायत न आने की चेतावनी दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जरहागॉव में शीघ्र जनऔषधि केंद्र खोलने निर्देशित किया। महिला एवं बाल विकास की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने जर्जर भवनों की मरम्मत कराने, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। मंत्री साहू एवं बिल्हा विधायक कौशिक ने पिछले दो वर्षों में एक भी आंगनबाड़ी का भूमिपूजन या लोकार्पण न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। आंगनबाड़ी के खुलने-बंद होने के समय को लेकर भी शिकायतें आईं, जिस पर डीपीओ को फटकार लगाई गई।
    केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू ने केंद्रीय विद्यालय हेतु भूमि आबंटन या वैकल्पिक व्यवस्था का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति में भारी पेंडेंसी पर चिंता जताते हुए बेहतर मॉनिटरिंग एवं शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी आवास के लंबित आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण करने के साथ ही सभी सीएमओ को प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला 2.0 के तहत पात्र लोगों को गैस कनेक्शन प्रदाय करने, राशन कार्ड में बड़ी संख्या में नाम कटने की शिकायतों पर पात्र हितग्राहियों का नाम रेस्टोरेशन करने एवं अपात्रों को लाभ न मिले, इसकी सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। मंत्री साहू ने जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकी एवं घरेलू नल कनेक्शन की समीक्षा की और लापरवाही पर ईई को फटकार लगाई। उन्होंने पीएम जनमन, पीएमजीएसवाई अंतर्गत सड़कों की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत विधायक की अनुशंसा से कार्य चयनित करने कहा।
    केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू ने कृषि विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना एवं किसान सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए सभी पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं में टीकाकरण की जानकारी लेते हुए 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने रेस्क्यू वाहन उपलब्ध कराने की बात कही। मंत्री साहू ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सड़क योजनाओं के अंतर्गत सड़कों को बेहतर गुणवत्ता से बनाने के निर्देश दिए तथा मरम्मत कार्यों के प्रस्ताव बजट में रखने एवं सभी कार्यों का भूमिपूजन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जल संसाधन विभाग अंतर्गत पथरिया बैराज एवं मनियारी जलाशय योजना, बिजली विभाग अंतर्गत पंप एवं ट्रांसफार्मर की स्थिति की समीक्षा की और जिन गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग आई है, उन्हें ग्रीष्म ऋतु से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। अंत में मंत्री साहू ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आश्वासन एवं कायाकल्प योजना में उत्कृष्ट कार्य हेतु 04 स्वास्थ्य केन्द्रों को किया सम्मानित किया। शासन द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोतरी को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आश्वासन एवं पीएचसी खपरीकला, पीएचसी सिलदहा और एसएचसी कोदवाबानी को कायाकल्प योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए मामेन्टो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है, जिसका वितरण केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू ने स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारियों को प्रदान किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

    November 24, 2026

    गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

    November 24, 2026

    धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ

    November 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

    By Khabar WorldNovember 24, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया,…

    गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

    November 24, 2026

    खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार

    November 24, 2026

    18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

    November 24, 2026

    गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

    November 24, 2026

    खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार

    November 24, 2026

    18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    November 24, 2026

    50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.