खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ग्राम पंचायत लोखण्डी में 15वें वित्त की राशि में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी की ग्रामीणों ने शिकायत की है। ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन महिला सरपंच सावित्री ध्रुव और तत्कालीन पंचायत सचिव बृजेश साहू ने, आपसी मिलीभगत करके वर्ष 2020 से 2025 के बीच प्राप्त हुई 15वें वित्त की सरकारी राशि का फर्जी तरीके से आहरण कर लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्वीकृत हुई भारी-भरकम राशि में से गांव के भीतर धरातल पर किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं कराया गया है।
शिकायतकर्ता सतीश पटेल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर जनदर्शन में शिकायत की है कि ग्राम पंचायत लोखण्डी में पंचायत भवन निर्माण के लिए जारी वर्क कोड-102656590 के तहत दिनांक 16 फरवरी 2025 को कुल 4,99,946 रुपये निकाले गए। हकीकत यह है कि उक्त पंचायत भवन साल 2012 में ही बनकर तैयार हो चुका है। इसी तरह, पूर्व में बने बोर के पास दोबारा खनन दिखाने के लिए वर्क कोड-75840124 के तहत दिनांक 17 फरवरी 2025 को सरकारी खजाने से पैसे आहरित किया गया। मौके पर न तो कोई नया भवन बना है और न ही कोई नया बोर खनन कराया गया है।
इस प्रकार पूर्व सरपंच और सचिव ने फर्जी फर्मों साहू ट्रेडर्स और रामायण हार्डवेयर के खातों में क्रमशः 1,97,326 रुपये और 1,97,200 रुपये ट्रांसफर कर कुल 8,94,472 रुपये की शासकीय राशि का गबन किया है। शिकायतकर्ता सतीष पटेल ने मामले में कलेक्टर से उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


