खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां अपनी मां के दशगात्र में नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिवार में दो मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक भेड़ीमुड़ा गांव का रहने वाला था और आज अपनी मां के दशगात्र कार्यक्रम में तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान गहराई में चले गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने जब तक उसे पानी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 10 दिन के अंदर परिवार में दो लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


