खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹26 लाख 97 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। इस मामले में 4 अंतरराज्यीय तस्करों समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बोधघाट पुलिस को 12 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जगदलपुर के गोयल धर्मशाला में ठहरे हुए हैं और उनके पास अवैध मादक पदार्थ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोयल धर्मशाला के कमरा नंबर 09 में छापेमारी की। इस दौरान मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास रखे 4 बैग से कुल 54 किलो गांजा बरामद हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गांजा ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से लाया गया था, जिसे सुकमा के रास्ते राजस्थान ले जाने की तैयारी थी। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के 3, उत्तरप्रदेश का 1 और सुकमा जिले के 2 व्यक्ति शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास, देशराज कुशवाहा, पंकज उपरेती, राम सिंह और दुबराज कश्यप के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह है, जो ओडिशा से गांजा लाकर अन्य राज्यों में सप्लाई करता था। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


