खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के ओडिसा राज्य की सह प्रभारी लता उसेंडी ने ओडिसा सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि भाजपा ने ओडिसा की एक आदिवासी महिला को देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठाकर, देश के पूरे आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया। वहीं दूसरी तरफ ओडिसा के मुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय को गरीबी का दंश झेलने के लिए छोड़ दिया है। ओडिसा का आदिवासी समुदाय आज भी विकास से कोसो दूर है। इस कृत्य के लिए ओडिसा की जनता मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कभी माफ नहीं करेगी। जनता इस बार विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने का मन बना चुकी है।

पड़ोसी राज्य ओडिसा से लता उसेंडी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होने बताया कि ओडिसा सरकार अपने राज्य की गरीब जनता के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही हैं, लंबे समय से बीजेडी कि सरकार ओडिसा की सत्त में आसीन हैं जो ओडिसा की जनता के भरोसे के साथ धोखा किया है। क्योंकि कई महीनो से ओडिशा की सरकार डिजिटल हस्ताक्षर से चल रहा हैं। उन्होने कहा कि उनके निज सचिव पांडियन की नजर ओडिशा के खजाने पर हैं। यही मुख्यमंत्री के निष्क्रियता का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होने कहा ओडिशा में एक ओडिशा का व्यक्ति और ओड़िया बोलने वाला ओड़िया समझने वाला मुखिया चाहिए जो भाजपा ही दे सकती हैं इसलिए इस बार भाजपा कि सरकार बनना तय हैं।