राज्यपाल रमेन डेका रहे मुख्य अतिथि, देशभर से 1000 से अधिक सीए छात्रों ने लिया भाग
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा एवं सिकासा रायपुर द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘कर्तव्य’ का भव्य आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया गया। सम्मेलन में देशभर से 1000 से अधिक सीए छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “सफलता संसाधनों से नहीं, बल्कि परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से प्राप्त होती है। आप सभी विद्यार्थी भविष्य के चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम आवश्यक है।”
सम्मेलन में बोर्ड ऑफ़ स्टडीज के अध्यक्ष सीए राजेश शर्मा , उपाध्यक्ष सीए ज्ञान चंद मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक सीए रवि अग्रवाल, महिंद्रा ग्रुप के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल, सिकासा चेयरमैन सीए नितिन गुप्ता, रीजनल काउंसिल सदस्य सीए दिनेश कुमार अग्रवाल एवं सीए राजीव गुप्ता तथा बोर्ड ऑफ स्टडीज के को-ऑप्टेड सदस्य सीए अमित शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में रायपुर आईसीएआई मैनेजिंग कमेटी की चेयरपर्सन सीए रश्मि वर्मा, वाइस चेयरमैन सीए रवि जैन, सेक्रेटरी सीए ऋषिकेश यादव, कोषाध्यक्ष सीए शीतल काला, सिकासा चेयरमैन सीए संस्कार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीए विकास गोलछा, कार्यकारिणी सदस्य सीए आयुषि अग्रवाल एवं बढ़ी संख्या में रायपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष भी विशेष रूप से मौजूद रहे.
दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान कुल 10 सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें 4 कौशल उन्नयन सत्र, 4 ज्ञानवर्धक सत्र तथा 2 विशेष सत्र शामिल हैं। इन सत्रों में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं टेक्नोलॉजी, कैपिटल मार्केट, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, फाइनेंसिंग एवं यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स जैसे समकालीन विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध वक्ताओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। इनमें सीए शुभम केशवानी ने प्रेरक वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को सफलता एवं व्यक्तित्व विकास के सूत्र बताए, जबकि सीए सुरभि गांधी एवं सीए अंकिता पाटनी ने अपने ज्ञानवर्धक सत्रों के माध्यम से छात्रों को नवीनतम व्यावसायिक एवं तकनीकी विषयों की जानकारी दी।
दिन का समापन सीए छात्रों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तकनीकी दक्षता एवं व्यावहारिक समझ का विकास करना है ताकि वे भविष्य में उत्कृष्ट एवं जिम्मेदार प्रोफेशनल के रूप में देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।


