KWNS – संतोष पाठक , मुंगेली। उप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट (जिला सरगुजा) में शासकीय कर्तव्य का निर्वहन कर रहे नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिकीय संघ ने प्रदेशव्यापी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश एवं कलमबंद आंदोलन का आह्वान किया है। संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार दिनांक 02 जून 2026 (मंगलवार) को प्रदेश भर के राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे। इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में जिले के कलेक्टर कार्यालय, तहसीलों एवं अनुविभागीय कार्यालयों में पदस्थ समस्त राजस्व लिपिकीय कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होंगे। संघ का कहना है कि शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कर्तव्य निर्वहन के दौरान होने वाली हिंसात्मक घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं तथा ऐसी घटनाओं से प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती है। नायब तहसीलदार श्री तुषार मानिक के साथ हुई घटना को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिकीय संघ के जिला अध्यक्ष एस. ए. रिजवी ने जिले के समस्त राजस्व कर्मचारियों से आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल एक कर्मचारी के साथ हुई घटना के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि शासकीय सेवकों की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 02 जून को सामूहिक अवकाश लेकर कलमबंद आंदोलन को सफल बनाने तथा घटना के प्रति अपना पुरजोर विरोध दर्ज कराने का आग्रह किया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन


