खबर वर्ल्ड न्यूज-उज्जैन। मोनतीर्थ पीठ उज्जैन में आयोजित एक समारोह में डॉ गोपा शर्मा को शिक्षाशिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण को मान्यता देने के लिए दिया गया है। मौनतीर्थ मंगलनाथ मार्ग उज्जैन में ब्रह्मलीन मौनीबाबा के 115 वें श्रद्धापर्व के अवसर पर वार्षिक अधिवेशन में श्री मौनतीर्थ हिंदी विद्यापीठ उज्जैन मध्यप्रदेश, एम.डी. एजुकेशन सोसायटी सरायपाली छत्तीसगढ़ (पंजीकृत न्यास) व कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी सह सम्मान कार्यक्रम ” शिक्षा शिल्पी रिफ्लेक्ट द पर्सेनालिटी ऑफ टीचर्स नेशनल कॉन्फ्रेंस कम अवार्ड सेरेमनी का आयोजन 13-14 दिसम्बर 2024 को श्री मौनतीर्थ पीठ चित्रकूट गंगाघाट मंगलनाथ मार्ग उज्जैन में डॉ. पी.आर.वासुदेवन ‘शेष’ सेवानिवृत्त वरिष्ठ हिंदी अधिकारी (भारत सरकार) चेन्नई (तमिलनाडु) के मुख्य आतिथ्य डॉ. नन्दलाल मणि त्रिपाठी ‘पीताम्बर’ ज्योतिष व धर्मशास्त्र के समसामयिक लेखक गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) की अध्यक्षता, डॉ. संदीप गाँधी कुलसचिव कलिंगा विश्वविद्यालय नया रायपुर (छत्तीसगढ़) ,डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला राष्ट्रपति अवार्डी शिक्षाविद व लेखक बस्तर (छत्तीसगढ़),अमित पुरोहित मौनतीर्थ पीठ के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की भूमिका विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान अपने शोध आलेख प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में शिक्षण कार्य, कुशल प्रबंधन, योजना निर्माण, शिक्षा सुविधा, नेतृत्व , नियंत्रण , के साथ एक सुविधादाता के रूप में एक अच्छे शिक्षक के कर्तव्य व उत्तरदायित्व का निर्वहन किस प्रकार किया जाए विषय पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 21 शिक्षकों को शिक्षाशिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल कुमार प्रधान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एम डी एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष महेंद्र पसायत,कोषाध्यक्ष मनोज प्रधान सदस्यगण धर्मेश जोशी,कुंदन पाटिल का उल्लेखनीय योगदान रहा। इस अवसर पर, हम डॉ गोपा शर्मा जी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

