नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हराकर लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला जीता। वहीं हारने वाली चेन्नई प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो गई। यह चेन्नई की रनों से लिहाज से टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी हार रही। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बोर्ड पर लगाए। फिर चेज करते हुए चेन्नई सिर्फ 13.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई।
गुजरात को जीत दिलाने में साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने अहम योगदान दिया। पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम के लिए सुदर्शन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के लगाकर 84 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।
इसके अलावा शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 64 रन और बटलर ने 27 गेंदों में 57 रन स्कोर किए। फिर गेंदबाजी करते हुए टीम के लिए मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए।
चेज में फुस्स हुए चेन्नई के बल्लेबाज
चेज करते हुए चेन्नई के बल्लेबाज पूरी तरह से फुस्स नजर आए। टीम के लिए शिवम दुबे ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 17 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 47 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।
दुबे के अलावा टीम के लिए मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 16 रन, कार्तिक शर्मा ने 19 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 08 रन, नूर अहमद ने 01 रन और मुकेश चौधरी ने 02* रन बनाए। इसके अलावा संजू सैमसन, उर्विल पटेल और स्पेनसर जॉन्सन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
प्लेऑफ के लिए 4 टीमों में बची जंग
चेन्नई के एलिमिनेट हो जाने के बाद प्लेऑफ के लिए 4 टीमों के बीच जंग बची है। इन टीमों में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी स्लॉट के लिए कौन सी टीम क्वालीफाई कर पाती है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


