सनातन धर्म में माना जाता है कि सप्ताह के सात दिन किसी न किसी देवी-देवता के होते हैं। सोमवार का दिन भक्त महादेव को समर्पित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। धार्मिक मान्यता यह कहती है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान विशेष भोग लगाने से रुके हुए काम पूरे होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

भगवान शिव के भोग
सोमवार के दिन भगवान शिव के नाम का व्रत रखें। इस दौरान पूजा करते समय उन्हें भांग व धतूरे का भोज जरूर लगाएं। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। आपको बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

सोमवार को भगवान शिव की पूजा के दौरान उनको भोग में दही व घी का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख व शांति आएगी। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा।

सोमवार के दिन भगवान शिव को सूजी व आलू का भोग लगाने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

भगवान शिव को भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

भगवान शिव को भोग लगाते समय ऊपर दिए हुए मंत्र को अवश्य पढ़ें। इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान आपने मुझे बहुत कुछ दिया है। आपका दिया हुआ मैं आपको देना चाहता हूं। मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

डिसक्लेमर-'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'