खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ ने संगठन को और मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की हैं। जारी सूची के अनुसार श्रीचंद सुंदरानी को व्यापार प्रकोष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा को आरटीआई प्रकोष्ठ और डॉ. ललित माखीजा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संयोजक तथा लाभचंद बाफना को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कुल 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और संगठनात्मक क्षेत्रों से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
ये बनाए गए प्रकोष्ठ प्रभारी
कृष्ण बिहारी जायसवाल — मछुआरा प्रकोष्ठ
जोगेश लांबा — झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ
राजेश अग्रवाल — आर्थिक प्रकोष्ठ
एसडी बड़गैया — एनजीओ प्रकोष्ठ
सीमा साहू — बुनकर प्रकोष्ठ
जयप्रकाश चंद्रवंशी — विधि प्रकोष्ठ
प्रदीप सिंह — व्यवसायी प्रकोष्ठ
मोना सेन — सांस्कृतिक प्रकोष्ठ
श्वेता वर्मा — पंचायत प्रकोष्ठ
देवजी भाई पटेल — नगरीय निकाय प्रकोष्ठ
राजेश साहू — शिक्षा प्रकोष्ठ
विक्रांत सिंह — सहकारिता प्रकोष्ठ
भाजपा की इन नियुक्तियों को संगठन के विभिन्न सामाजिक और पेशेवर वर्गों के बीच सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


