Author: admin

khabarworld24.-जगदलपुर । महापौर सफिरा साहू पर नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान टिप्पणी किए जाने का मामला अब गरमाते जा रहा है। मामला अब थाने तक जा पहुंचा है और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल महापौर सफिरा साहू का आरोप है की समान्य सभा की बैठक के दौरान कांग्रेसी पार्षद राजेश राय ने उनकी साड़ी को लेकर टिप्पणी की थी। सफिरा साहू का आरोप है कि न सिर्फ सामान्य सभा के दौरान बल्कि कई बार मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हैं। उन्होंने…

Read More

khabarworld24.-दुर्ग। जिले में फैक्ट्री के पीछे 3 दोस्तों ने मिलकर एक युवक को पत्थर से कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम नरेंद्र गायकवाड है, जो नारधा निवासी था। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवक को शराब पिलाने लेकर गए थे, जहां उन्होंने उससे जमकर मारपीट की। भागते वक्त आरोपी बेहोश हो गया और पकड़ा गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र अपने दोस्त आयुष और निकेश के साथ…

Read More

khabarworld24.-रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंचनपुर तिराहा के पास अवैध महुआ शराब की तस्करी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी घरघोड़ा, निरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा और अन्य स्टाफ शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल पर महुआ शराब लेकर बहिरकेला की ओर बिक्री हेतु जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध मोटर साइकिल (क्रमांक CG 13 AA 2876) को रोका। तलाशी के दौरान मोटर साइकिल पर रखे जरीकेन…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियों पर कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सोमवार को पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ मंत्रणा की। बताया गया कि प्रभारी पायलट ने पिछली बैठक में सभी 19 वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने वार्डों की स्थिति पर पायलट के साथ चर्चा की है। चर्चा का दौर चल रहा था। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को दिवंगत पूर्व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुभाष शर्मा के घर गए, और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

Read More

khabarworld24.-रायपुर/गुजरात । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुजरात के गांधीनगर में आयोजित ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एन्ड एक्सपो-2024 में शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने कहा है छत्तीसगढ़ में इस समय बिजली की कुल खपत 5500 मेगावाट है जिसमें 15% रिन्युबल एनर्जी सोर्सेस की हिस्सेदारी है। 2030 तक इसे बढ़ाकर 45% तक ले जाने राज्य में सौर, जल और बायोगैस बिजली संयंत्रों पर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि पहला री-इन्वेस्ट इंडिया साल 2015 में, दूसरा 2018 में और…

Read More

khabarworld24.-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1077.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 16 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2280.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 569.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 570.7 मिमी, सूरजपुर में…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुजरात मे आयोजित चौथे ‘ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो’ में शामिल हुए. गौरतलब है कि पहला री-इन्वेस्ट इंडिया साल 2015 में, दूसरा 2018 में और तीसरा री-इन्वेस्ट इंडिया साल 2020 में आयोजित किया गया था. यह चौथी री-इन्वेस्ट समिट है, इसमें 40 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे. हजारों प्रतिनिधि-मंडल इसका हिस्सा बनेंगे. री-इन्वेस्ट 2024 की थीम ‘मिशन 500 गीगावॉट’ है. बता दें कि री-इन्वेस्ट समिट दुनिया को भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता को प्रदर्शित करने और बहुपक्षीय वार्ता शुरू करके क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए भारत सरकार का एक…

Read More

khabarworld24.-रायगढ़ । जिले के खरसिया – राष्ट्रीय राजमार्ग 49 बिलासपुर मार्ग खरसिया थाना अंतर्गत पलगढा घाट के पास अनियंत्रित ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 ए यू 3021 ने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 ए वाय 4843 सवार पलगढा निवासी राघवेन्द्र चौधरी को टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार राघवेंद्र कि मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह 8 बजे के आसपास कि बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।खरसिया पुलिस ने घटनाकारित ट्रेलर को जब्त की गई है।फिलहाल स शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर आगे…

Read More

khabarworld24.-जगदलपुर । इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण से इंकार किया। सोमवार को जगदलपुर पहुंचे कुमारस्वामी ने यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह नगरनार स्टील जा रहे है। कामकाज की समीक्षा करेंगे। जिन विषयों पर आज ही निर्णय लिया जा सकता है, लेंगे। अन्य विषय जिन पर अभी निर्णय नहीं हो सकता उसके लिए समयसीमा तय की जाएगी। इस्पात मंत्री सुबह 11.35 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। 20 मिनट रुकने के बाद सड़क मार्ग से 17 किलोमीटर दूर नगरनार स्टील प्लांट के लिए रवाना हो गए। उनके साथ इस्पात सचिव संदीप…

Read More

khabarworld24.-रायपुर । सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम रामकृष्ण हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर का अयोजन 22 सितंबर रविवार को रामकृष्ण हॉस्पिटल में आयोजित किया जा रहा है। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया निशुल्क स्वास्थ शिविर में बीस डॉक्टर अपनी निशुल्क सेवा देंगे जिसमे डॉ संदीव दवे ( जनरल सर्जरी विशेषज्ञ) डॉ जावेद अली खान (हृदय रोग विशेषज्ञ) डॉ विनोद आहूजा (कार्डियक सर्जन) डॉ प्रकाश चौधरी (किडनी रोग विशेषज्ञ) डॉ धीरज प्रेमचंदानी (लीवर विशेषज्ञ) डॉ चेतना रमानी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ साकेत अग्रवाल (पेट रोग विशेषज्ञ) डॉ पंकज…

Read More