khabarworld24.-जगदलपुर । इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण से इंकार किया। सोमवार को जगदलपुर पहुंचे कुमारस्वामी ने यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह नगरनार स्टील जा रहे है।
कामकाज की समीक्षा करेंगे। जिन विषयों पर आज ही निर्णय लिया जा सकता है, लेंगे। अन्य विषय जिन पर अभी निर्णय नहीं हो सकता उसके लिए समयसीमा तय की जाएगी। इस्पात मंत्री सुबह 11.35 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। 20 मिनट रुकने के बाद सड़क मार्ग से 17 किलोमीटर दूर नगरनार स्टील प्लांट के लिए रवाना हो गए। उनके साथ इस्पात सचिव संदीप पुंडरीक भी आए है। एयरपोर्ट में एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी, मेकान के सीएमडी एससी वर्मा, कलेक्टर बस्तर हरीश एस ने मंत्री का स्वागत किया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

