khabarworld24.-रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंचनपुर तिराहा के पास अवैध महुआ शराब की तस्करी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी घरघोड़ा, निरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा और अन्य स्टाफ शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल पर महुआ शराब लेकर बहिरकेला की ओर बिक्री हेतु जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध मोटर साइकिल (क्रमांक CG 13 AA 2876) को रोका।
तलाशी के दौरान मोटर साइकिल पर रखे जरीकेन में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम मनक राम सिदार, पिता राय सिंह सिदार (उम्र 28 वर्ष) और खुलेश्वर सिदार, पिता स्व. सत्यानंद सिदार (उम्र 32 वर्ष), दोनों निवासी फगुरम, बताया। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

