Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बदहाल सड़क और मवेशियों के चलते होने वाले हादसों को लेकर हाई कोर्ट में लगाई गई जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में सोमवार को सुनवाई हुई। बेंच ने मुख्य सचिव से शपथपत्र पर यह बताने को कहा है कि सड़कों पर नजर आने वाली मवेशियों से कब तक छुटकारा मिलेगा? कोर्ट ने इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शासन से पूछा कि सड़कों पर लगातार आवारा पशु नजर आते हैं। इस पर लगाम कसने नगर निगम, पालिका परिषद वगैरह क्या कर रहे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी नहीं देना नरियरा के तत्कालीन पंचायत सचिव को महंगा पड़ गया। मामले में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने पंचायत सचिव पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।नरियरा में निवासरत मुकेश कुमार कैवर्त ने ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य और अन्य जानकारी के संबंध में ग्राम पंचायत के जन सूचना अधिकारी तत्कालीन पंचायत सचिव माखन सिंह जोगी को 28 जनवरी 21 को आवेदन पेश किया। सचिव ने आवेदक को सूचना के अधिकार के संबंध में जानकारी नहीं दी। इस पर आवेदक मुकेश कुमार कैवर्त ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका ACB/EOW की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी है। आय से अधिक मामले में दर्ज अपराध पर उन्होंने जमानत याचिका लगाई थी।सौम्या चौरसिया और अन्य लोगों पर छत्तीसगढ़ में 540 करोड़ से भी अधिक की अवैध कोयला लेवी की वसूली का आरोप ईडी और आयकर विभाग ने लगाया था। आरोप है कि राज्य सरकार के अधिकारियों, नेताओं और कारोबारियों ने कोयला परिवहन में प्रति टन 25 रुपये…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार की प्रक्रिया आने वाले नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए लगातार किया जा रहा है इसी कड़ी मे पुरे छत्तीसगढ़ के समस्त जिलो, लोकसभा ओर प्रदेश कमिटी मे पदाधिकारियों की घोषणा की गई है इसी घोषणा के अंतर्गत आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और राष्ट्रीय परिषद सदस्य तरुणा साबे (निषाद )को प्रदेश मे जगह देते हुए प्रदेश सचिव के साथ साथ प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नावाजा गया हैज्ञात हो की तरुणा लगातार इंडिया अगेंट्स करप्सन मुभ मेन्ट से अबतक पार्टी मे सक्रिय रहते हुए पार्टी मे अनेक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 3 बजे राजधानी रायपुर के हैलीपैड से रवाना होंगे और 4:30 बजे जशपुर जिले के बगिया हैलीपैड पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय कल बीजेपी के सदस्यता अभियान “मोर बूथ मोर अभियान” के तहत बगिया बूथ में शामिल होंगे। जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे और अभियान को मजबूती देने का काम करेंगे।
khabarworld24.-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 24 सितम्बर को कोरबा शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।इनमें वार्ड क्रमांक 01 सर्वमंगला पारा में शेड निर्माण कार्य लागत 5 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 08 इमलीडुग्गू में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 7 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 10 कुम्हार मोहल्ला और शनि मंदिर के पास सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 6 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 11 पानी टंकी के पीछे नर्सरी नगर में बाउंड्रीवाल एवं गार्डन का निर्माण कार्य लागत 5 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 12 अटल आवास शारदा…
khabarworld24.-रायपुर। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिला के नवागढ़ में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। मंत्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूर दृष्टि से अब आयुष्मान भारत योजना के तहत राशन कार्ड से बड़े से बड़े बीमारियों का निःशुल्क इलाज हो जाता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में राशन कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि कुछ मेडिकलों और डॉक्टरों के पास नशीली इंजेक्शन और सिरप बेचने की भी जानकारी संज्ञान में आयी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे…
khabarworld24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपने ही रह जाता है। ऐसे में उनके सपने साकार प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् जशपुर जिले के हितग्राहियों को लाभान्वित हो रहे है। इनमें दिसम्बर 2023 से 22 सितम्बर 2024 तक कुल 10 हजार 706…
*मुख्यमंत्री राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। स्वयं सेवको ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सेवा की अलख जगाई है। स्वच्छता अभियान, साक्षरता अभियान सहित शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान देकर एक मिसाल प्रस्तुत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्ति के कार्य में स्वयं सेवकों को सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए। मुख्यमंत्री साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
khabarworld24.-रायपुर।उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज कांकेर जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर जिला संसाधन और साधन सम्पन्न जिला है, जिसका सुव्यवस्थित विकास आप सबकी महती जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधि हो या प्रशासनिक अधिकारी, सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ नागरिकों तक पहुंचे। आप लोग अपनी क्षमता और कार्य-शैली का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने सद्व्यवहार, टीम वर्क और समयबद्धता से बेहतर उदाहरण प्रस्तुत…

