Author: admin

जानकारी रखने वाले 04 अक्टूबर तक दे सकते हैं सबूत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर 2024 को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु उपरांत घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु होने के कारण उक्त घटनाक्रम के संबंध में दंडाधिकारी जांच के लिए अतिरिक्त कलेक्टर निर्भय साहू को दंडाधिकारी जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निर्भय साहू ने बताया कि इस जांच बिन्दु से संबंधित जानकारी रखने वाले व्यक्ति 24 सितंबर 2024 से 04 अक्टूबर 2024 तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर पूर्वान्ह 11 बजे से सांय 5 बजे तक कार्यालय कलेक्टर…

Read More

दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित 10वीं सीपीए इंडिया रीजन कांफ्रेंस (दसवें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र की बैठक) में भाग लिया।इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, उन्होंने “सतत् और समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका” पर अपने विचार साझा किए और विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार से विधायिका एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश और राज्यों के विकास को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने इस बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के महत्वपूर्ण निर्णयों का भी उल्लेख किया। डॉ. रमन सिंह ने बैठक के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि, “राष्ट्रमंडल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1112.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 24 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2323.1 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 577.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 591.9 मिमी, सूरजपुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध वाट अरूण देव मंदिर के तर्ज पर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैला में भव्य दुर्गा पंडाल मनाया जा रहा है। यहां निर्माण होने वाला दुर्गा पंडाल पूरे देश में अपनी अलग-अलग थीम को लेकर काफी प्रसिद्ध है। यहां माता को असली डायमंड और सोने के आभूषण भी पहनाए जाते है।इस साल यहां बैंकाक का विश्व प्रसिद्ध वाट अरूण देव मंदिर (भोर का मंदिर) इस बार जांजगीर-नैला में दिखेगा। इसकी प्रतिकृति में बन रहा मां दुर्गा का पंडाल आकार ले रहा है। रेलवे स्टेशन जांजगीर-नैला का स्थान परिवर्तन कर श्रीश्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में 23 सितंबर सोमवार से अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगता का शुभारंभ हो चुका है। 2024-25 की मेजबानी छत्तीसगढ़ पुलिस कर रही है। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि SI भर्ती का रुका हुआ रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। विजय शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के समय SI भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। उस सरकार ने 4 साल तक रिजल्ट को रोके रखा। अब भाजपा की सरकार आई है। रिजल्ट के लिए शासन स्तर पर बातचीत जारी है। जल्द ही इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। समय पूछने पर उन्होंने कहा कि जब…

Read More

भोपाल। जम्मू और झारखंड के चुनावी दौरे के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव आज राजधानी में रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। दोपहर 1:00 मध्य प्रदेश राज्य सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक और शाम 4:00 फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स समारोह एवं निवेश सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5:15 में मुख्यमंत्री राजभवन में मध्य प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। शाम 6:00 बजे पार्टी कार्यालय और शाम 7:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सागर संभाग के उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।

Read More

आज मंगलवार का दिन है। यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त वीर हनुमान की पूजा सच्चे भाव के साथ करते हैं, उन्हें सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही मनोवांक्षित फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए सलाह दी जाती है, जो लोग विभिन्न प्रकार के कष्टों से जूझ रहे हैं, उन्हें सुबह उठकर स्नान करना चाहिए।फिर बजरंगबली के मंदिर जाना चाहिए। इसके बाद उन्हें लाल रंग का चोला और सिंदूर अर्पित करना चाहिए। फिर चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भक्तिपूर्ण 7 बार करें।…

Read More

नई दिल्ली। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी ‘स्त्री 2’ कमाई के मामले में रुकने का नाम नहीं ले रही। जब से फिल्म रिलीज हुई है, तब से लेकर अब तक यह मूवी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी धाक जमाती नजर आ रही है। ‘स्त्री 2’ को रिलीज हुए 40 दिन बीत चुके हैं। लेकिन कमाई के मामले में ये मूवी अब भी अच्छा कलेक्शन ही कर रही है। इस बीच कमाई में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन गिरते-उठते भी फिल्म किसी न किसी मूवी का…

Read More

नई दिल्ली। अंजीर जिसे हम अंग्रेजी में फिग के नाम से जानते हैं, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद (Benefits of Fig) माना जाता है। अंजीर में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन-ई,ए, बी ,के जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंजीर को रात में भिगोकर सुबह इसका सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही अंजीर का पानी भी हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक (Benefits of Fig Water) होता है। सुबह-सुबह अंजीर के पानी पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण से लेकर स्किन और हार्ट को भी फायदा पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं रोजाना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से कई जानें गईं, जिसमें राजनांदगांव में सबसे अधिक 8 लोगों की मौत हुई। वहीं बिलासपुर जिले में भी दुखद घटना घटी। सीपत क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की जान चली गई। मृतक महिला की पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई है, जो 9 महीने की गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त फुलकुमारी घर के बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। परिजनों ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत…

Read More