खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी नहीं देना नरियरा के तत्कालीन पंचायत सचिव को महंगा पड़ गया। मामले में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने पंचायत सचिव पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।
नरियरा में निवासरत मुकेश कुमार कैवर्त ने ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य और अन्य जानकारी के संबंध में ग्राम पंचायत के जन सूचना अधिकारी तत्कालीन पंचायत सचिव माखन सिंह जोगी को 28 जनवरी 21 को आवेदन पेश किया। सचिव ने आवेदक को सूचना के अधिकार के संबंध में जानकारी नहीं दी। इस पर आवेदक मुकेश कुमार कैवर्त ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में अपील की। आयोग के आदेश पर सचिव माखन ने 13 माह के बाद आवेदक को जानकारी भेजने कहा कि चाही गई जानकारी ग्राम पंचायत नरियरा में नहीं है। सूचना के अधिकार के नियम के अनुसार आवेदक को 30 दिनों के अंदर जानकारी उपलब्ध करानी थी। इस पर आवेदक मुकेश ने पुनः छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में अपील की।
मामले में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयुक्त ने ग्राम नरियरा के तत्कालीन पंचायत सचिव जन सूचना अधिकारी माखन सिंह जोगी को 16 मार्च 2022, 23 अगस्त 2022, 25 अगस्त 2023 और 3 जुलाई 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब पेश करने को कहा। पंचायत सचिव ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग को कोई जानकारी प्रस्तुत नहीं की। इस पर राज्य सूचना आयुक्त ने नरियरा के तत्कालीन पंचायत सचिव माखन सिंह जोगी पर 25 हजार रुपए अर्थदंड लगाया है। जनपद पंचायत अकलतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पंचायत सचिव से अर्थदंड तत्काल वसूल करते कर निर्धारित कोष में जमा कराने का आदेश दिया है।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू

