Author: admin

कुनकुरी के आस-पास के 70 गांवों को मिलेगी गुणवत्ता युक्त विद्युत आपूर्ति कुंजारा, ढोकड़ा और साहीडांड 7 करोड़ 84 लाख की लागत से बनाए गए हैं नए विद्युत उपकेन्द्र खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के ग्राम बगिया में 8.55 करोड़ रूपए के विकासकार्यों का लोकार्पण किया। इसमें कुंजारा, ढोकड़ा और साहीडांड में नव-निर्मित विद्युत उपकेन्द्र शामिल है। इन तीनों 33/11 के. व्ही. विद्युत उपकेन्द्र की लागत 7.84 करोड़ रूपए है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में उप क्षेत्रीय भंडार और सन्ना में निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। कुनकुरी अंचल में तीन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में खेल न्यूज़ की वार्षिक पत्रिका ट्रू मैगज़ीन का विमोचन किया। उन्होंने खेल पत्रिका के प्रयासों की सराहना की। खेल न्यूज़ के संचालक विवेक रॉय ने बताया कि खेल न्यूज़ प्रदेश का एकमात्र स्पोर्ट्स न्यूज़ पत्रिका है। जिसमे प्रदेश के खेल खिलाड़ियों की खबर पूरे वर्ष भर प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया जाता है। इस मौके पर पर बिलासपुर डीएफए के सचिव डॉ अजय यादव व शिक्षाविद डॉ तार्निश गौतम उपस्थित रहे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में 100 कुंभकार शिल्पकारों को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरित कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को कलाकृति भी भेंट की। अखिलभारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रांत संरक्षक शम्भू नाथ चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक चाक से कंुभकारों की कला में अधिक निखार आएगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में 195 ग्रामों में 2236 कुम्भकार परिवारों के 100 शिल्पकारों है। इन सभी को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चॉक वितरित किया…

Read More

व्यापम ने जारी की संशोधित तिथि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के लिए प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती की लिखित परीक्षा अब 06 अक्टूबर 2024 को ली जाएगी। पूर्व में इस लिखित परीक्षा का आयोजन 29 सितम्बर को होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित कर 06 अक्टूबर कर दिया गया है। उक्त परीक्षा 06 अक्टूबर को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में अपरान्ह 2 से 4.15 बजे तक होगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1134.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 26 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2352.5 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 588.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 604.1 मिमी, सूरजपुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में हर साल की तरह धान तिहार 2024 की तैयारी जोरों पर है। प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया नवंबर से शुरू होती है, लेकिन इस बार इसके तारीखों और योजनाओं को लेकर राज्य सरकार ने 30 सितंबर को एक महत्वपूर्ण मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक रायपुर के महानदी भवन में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल करेंगे।इस बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और टंक राम वर्मा भी शामिल होंगे। बैठक में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बलौदाबाजार जिला के ग्राम छरछेद में में जादू टोना के शक में हुई हत्या के मामले में कांग्रेस की जांच समिति ने कहा, जिस प्रकार से नृशंस हत्याएं हुई हैं, यह केवल सरकार की विफलता और नाकामी है। बलौदाबाजार कांड के बाद भी सरकार सचेत नहीं हुई। लोहारीडीह की घटना देखी। अंधविश्वास के कारण सुकमा में भी आरक्षक के साथ उनके चार परिवार के सदस्य की हत्या हुई। लगातार यह कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि आरोपियों को कठोर से कठोर सजा हो। मृत परिवार के परिजनों को 50 लाख…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले से गौमांस की तस्करी का मामला सामने आया है। इसका पर्दाफाश खुद केरसई गांव के ग्रामीणों ने किया है। ग्रामीणों ने बाइक पर गौमांस की तस्करी कर रहे दो युवकों को पकड़ा और जमकर उनकी पिटाई की। उसके बाद तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, केरसई गांव के लोगों काे सूचना मिली की एक बाइक में दाे युवक ओडिशा से गौमांस लेकर छत्तीसगढ़ के सिमावर्ती क्षेत्र केरसई गांव के तरफ जा रहे हैं। तभी ग्रामीणाें ने दोनों बाइक सवार युवकाें का पीछा किया और कई किलाेमिटर…

Read More

इंदिरा एकादशी को बेहद ही कल्याणकारी माना जाता है। यह दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के 11वें दिन मनाई जाती है, ऐसी मान्यता है कि जो इस तिथि पर कठिन व्रत रखते हैं और विष्णु जी के साथ मां तुलसी की पूजा सच्चे भाव से करते हैं, उन्हें विष्णु भगवान का आशीर्वाद मिलता है।इसलिए इस तिथि पर तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए और उनकी परिक्रमा करनी चाहिए। समक्ष घी का दीपक जलाएं। इसके बाद मां तुलसी के 108 नामों का जाप करना…

Read More

नई दिल्‍ली। रहमानुल्‍लाह गुरबाज ने इतिहास रच दिया। गुरबाज आईसीसी वनडे बल्‍लेबाजी में टॉप-10 में एंट्री पाने वाले अफगानिस्‍तान के पहले बैटर बने। गुरबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्‍न वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जिसका उन्‍हें इनाम मिला। गुरबाज ताजा वनडे बल्‍लेबाजी रैंकिंग में आठवें स्‍थान पर पहुंचे हैं।अफगानिस्‍तान ने भी इतिहास रचा क्‍योंकि उसने पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली और इसे 2-1 से अपने नाम किया। अफगानिस्‍तान की सफलता में ओपनर रहमानुल्‍लाह गुरबाज का बड़ा हाथ रहा। इसके अलावा राशिद खान और फजलहक फारूकी ने गेंद से अपना जलवा…

Read More