खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में हर साल की तरह धान तिहार 2024 की तैयारी जोरों पर है। प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया नवंबर से शुरू होती है, लेकिन इस बार इसके तारीखों और योजनाओं को लेकर राज्य सरकार ने 30 सितंबर को एक महत्वपूर्ण मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक रायपुर के महानदी भवन में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल करेंगे।
इस बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और टंक राम वर्मा भी शामिल होंगे। बैठक में धान खरीदी केंद्रों की संख्या, तौल से उठाव तक की कार्ययोजना और कस्टम मिलिंग नीति की समीक्षा की जाएगी।
अगर हम पिछले साल की बात करें, तो खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हुई थी और 4 फरवरी 2024 तक चली थी, जिसमें 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष भी किसान बड़ी उम्मीदों के साथ इस तिहार का इंतजार कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि 30 सितंबर की बैठक में क्या अहम फैसले लिए जाते हैं, और इस बार धान तिहार की शुरुआत कब से होगी।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

