Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
khabarworld24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके साथ सदैव खड़े रहने का विश्वास दिलाया। उन्हें शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर राज्यपाल डेका…
khabarworld24.-रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न प्रमुख मार्गो का निरीक्षण निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय , मुख्य अभियंता यू. के. धलेन्द्र, , अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, संतोष पाण्डेय, ए. के. हालदार, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा, पद्माकर श्रीवास, सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में किया एवं नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो में जारी मार्ग सौंदर्यीकरण कार्यों एवं सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने एसआरपी चौक शंकर नगर, शंकर नगर मार्ग, अशोका टावर चौक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ मन्दिर प्रांगण, खम्हारडीह चौक, शंकर नगर मार्ग,…
khabarworld24.-बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को अलग-अलग 2 हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना पचपेड़ी क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक और बुजुर्ग ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी घटना में अनियंत्रित ट्रेलर बिजली खंभे और ट्रांसफॉर्मर को टक्कर मारते हुए बुजुर्ग महिला को चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौत हो गई। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र के धरदेई निवासी आदित्य पटेल (23) रविवार की सुबह किसी काम से ससहा गया था। उसके…
khabarworld24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा आज शाम तक होगी. इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ने की बात कही. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में पहले स्पष्ट किया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए अभी प्रत्याशी तय नहीं हुआ है. आज शाम तक नाम को घोषणा होगी. वहीं चुनाव के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को वार्डों की भी जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा पार्षदों, छाया पार्षदों को भी जिम्मेदारी दे दी गई है. बता दें कि भाजपा नेता…
khabarworld24.-रायगढ़। जिले के छाल में हाथियों के उत्पात से परेशान सर्व आदिवासी समाज ने धरमजयगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों ने बैठक की। उन्होंने कहा कि एक एकड़ में 21 क्विंटल धान के फसल का नुकसान होने पर मात्र 9 हजार रुपए दिया जाता है, जबकि 21 क्विंटल धान का बाजार मूल्य 65 हजार रुपए है। किसानों ने कहा कि कम राशि मिलने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि हाथियों के हमले से अगर किसी की मौत होती है, तो 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है। मांग…
khabarworld24.-रायपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिले के 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का खाता पोस्ट ऑफिस या बैंक पर खोला जा सकता है। इस योजना अंतर्गत सभी योजनाओं में सर्वाधिक ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है। खाता न्यूनतम 250 रुपए से खोला जा सकता है एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1000 व अधिकतम डेढ़ लाख रुपए की राशि जमा की जा सकती है। बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत व बेटी की शिक्षा अथवा शादी के लिए निकाल सकते हैं। खाता खोलने के लिए किसी भी डाकघर या बैंक में बालिका का…
khabarworld24.-रायपुर । फेडरेशन ने डीए छोड़ अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर अपना बे मुद्दत हड़ताल को अगले वर्ष तक के लिए टालने की जानकारी मिली है। फेडरेशन के प्रांतीय नेताओं की रविवार दोपहर हुई बैठक में इस पर सहमति बनने की खबर है। बैठक मे कहा गया है कि अभी दक्षिण उपचुनाव, और उसके बाद निकायों-पंचायत चुनाव होने हैं। उसे देखते हुए फरवरी मार्च के दौरान सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। बैठक में फेडरेशन के सभी संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक में कोरबा के शिक्षक नित्यानंद यादव पर संचालक डीपीआई की कार्यवाही को…
khabarworld24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को उन वीर पुलिसकर्मियों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें हमारे देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान दिए सर्वाेच्च बलिदान पर पूरे देश…
khabarworld24.-बीजापुर। ग्राम मारुडबाका के पूर्व सरपंच तिरुपति भंडारी की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी है. इस घटना की निंदा करते पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने X पर लिखा, बीजापुर जिले से कांग्रेस के हमारे साथी ग्राम मारुडबाका के पूर्व सरपंच तिरुपति भंडारी की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी है. यह हम सबके लिए बेहद ही हृदयविदारक है. नक्सलियों द्वारा की गई इस कायराना हत्या की मैं कड़ी निंदा करता हूं, विपदा की इस घड़ी में हम सभी तिरुपति भंडारी के परिवार के साथ हैं. ईश्वर मृतात्मा को शांति प्रदान करें. ॐ शांति:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को करेंगी सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कांकेर जिले की मासूलपानी ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को 11 बजे प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत कांकेर के नरहरपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मासुलपानी को श्रेष्ठ पंचायत श्रेणी में द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित करेंगी। गौरतलब है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने 14 अक्टूबर को श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों…

