Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण सीमा परिक्षेत्र में महावीर निर्वाण दिवस दिनांक 1 नवम्बर 2024 शुक्रवार को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही द्वारा महावीर निर्वाण दिवस दिनांक 1 नवम्बर 2024 शुक्रवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण सीमा परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया…
हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व बताया जाता है। इस महीने धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी (Laxmi ji) और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की उपासना करने से जन्मों-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। खासकर कार्तिक माह में आने वाली देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि का पूजन करना विशेष फलदायी होता है।इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विष्णु जी क्षीर निद्रा से जागते हैं और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी 2024 की डेट, पूजा मुहूर्त, व्रत पारण समय यहां देखें।देवउठनी एकादशी 2024 डेट…
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 24 से 28 अक्टूबर के बीच खेला जाना है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड को स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन के रूप में बड़ा झटका लगा। बेंगलुरु में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट की तरह पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में भी विलियमसन अपनी इंजरी के चलते नहीं खेल पाएंगे। कीवी बल्लेबाज इन दिनों अपनी ग्रोइन इंजरी से उबर रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि विलियमसन भारत के खिलाफ पुणे में…
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ में होगा डबल धमाल, एक्टर संग बॉलीवुड की इस हसीना का दिखेगा सिजलिंग अवतार?
नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटिड है। जो 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर हर दिन कई तरह की खबरें सामने आती हैं। वहीं अब कहा जा रहा है कि इसमें बॉलीवुड की एक हसीना भी अपने डांस मूव्स से आग लगाने वाली हैं।दरअसल ‘पुष्पा 2’ को लेकर ये खबर सामने आई है कि इसमें बॉलीवुड की ‘स्त्री’ यानि श्रद्धा कपूर की भी एंट्री होने जा रही है।जानकारी के अनुसार श्रद्धा कपूर ‘स्त्री 2’ में धमाल मचाने के बाद अब ‘पुष्पा 2’ में अपना सिजलिंग अवतार दिखाने…
नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि मच्छर सिर्फ डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया ही फैलाते हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि मच्छर आपके शरीर में खतरनाक बुखार के वायरस भी पहुंचा सकते हैं, जो गंभीर हो सकते हैं। कैलिफोर्निया के कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी में एक खतरनाक मच्छर की पहचान हुई है, जो जीका (Zika) और येलो फीवर (Yellow Fever) जैसी गंभीर बीमारियों को फैला सकता है। ये मच्छर एडीज मोस्किटो नाम की प्रजाति से आते हैं, जो इन गंभीर बुखार के कारण हैं। आइए जानते हैं ये दोनों ही बुखार कितने खतरनाक हैं।कैलिफोर्निया के किन हिस्सों में खतरा बढ़ाकॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। पीड़िता दिनांक 21.10.24 को सुबह घर में अकेली थी कि करीब 11.00 बजे आरोपी अश्वनी कुमार श्रीवास साकिन कमरीद थाना पामगढ़ द्वारा अकेली पाकर घर अंदर घुसकर बेइज्जती करने के नियत से छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो गाली गलौज कर जान से मारने कि धमकी देते हुए लोहे के हसिया से मारपीट किया जो पीड़िता चिल्लाते घर से बाहर रोड तरफ भागी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 431/2024 धारा 333, 74, 296, 351(2), 115(2) बी.एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के कई प्रमुख नेता शामिल हैं जो उपचुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।इस लिस्ट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व सांसद रमेश बैस, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री तोखन साहू, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन लाल देवांगन, ओ.पी. चौधरी, श्याम बिहारी जयसवाल का नाम शामिल है।गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 13…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। दीपावली त्योहार को देखते हुए जिले में संचालित समस्त स्थायी/अस्थायी पटाखा दुकानों में आग लगने से बचाव हेतु अग्निशमन विभाग, रायगढ़ द्वारा एडवाइजरी जारी किया गया है। जांच के दौरान उक्त नियमों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला अग्निशमन अधिकारी बी.कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि पटाखा दुकान किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे, कपड़ा, बांस, रस्सी, टेंट इत्यादि का न होकर, अज्वलनशील सामग्री से बने टिन (शेड) द्वारा निर्मित होना चाहिए। पटाखा दुकान एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी (साईड) पर एवं एक दूसरे के सामने न बनाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने X पर लिखा, राष्ट्र सेवा में पूरी तन्मयता से समर्पित, कुशल संगठनकर्ता, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके साहसिक फैसलों ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया है और विश्व पटल पर भारत की ताकतवर छवि को स्थापित किया है। प्रभु श्रीराम से आपके सुदीर्घ और सुखमय जीवन की कामना करता हूं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड स्थित मयाली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक दोपहर 12 बजे से होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय इस बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर से हेलीकॉप्टर से सुबह 10.30 बजे मयाली जाएंगे। मयाली में दोपहर 12 बजे से संध्या 5 बजे तक सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से अपने गृह ग्राम बगिया जाएंगे और निज निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

