Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाई के दिए निर्देश कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांगें एवं समस्याएं, 220 आवेदन हुए प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल देव ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी। जनदर्शन में कुल 220 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें लोरमी विकासखण्ड के ग्राम औराबांधा के चेतन साहू ने जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वहीं सूदूर वनांचल क्षेत्र के…
खरीदी प्रभारी रामदास बंजारे ने शासन को 91 लाख से अधिक का पहुंचाया नुकसान फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा – कलेक्टर खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रामदास बंजारे ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए फर्जीवाड़ा कर शासन को 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था। कलेक्टर श्री राहुल देव ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। उन्होंने…
आमजनों में पत्रिका को लेकर दिखा खासा उत्साह खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आमजनों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक का वितरण किया गया। यह पुस्तक शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना कहानी संग्रह पुस्तक में महिलाएं किस तरह से आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वावलंबी हो रही है, इसके बारे में जानकारी दी गई है। यह जानकारी हम सभी महिलाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं ने कहा कि रोजगार नियोजन,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार बस्तर संभाग के 39 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किया गया। बस्तर संभाग अंतर्गत जिले में सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर क्रमशः बस्तर से 6, दन्तेवाड़ा से 4, कांकेर से 9, बीजापुर से 4, नारायणपुर से 4, सुकमा से 9 एवं कोण्डागांव से 3 कुल 39 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है। पदोन्नत हुये सहायक उप निरीक्षकों का नवीन पदस्थापना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आज बेमेतरा में परिवार न्यायालय के भवन का छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधिपति, रमेश सिन्हा भूमि पूजन व शिलान्यास किया। 233.92 लाख के लागत से बनने वाले इस नवीन भवन का निर्माण कलेक्ट्रेट परिसर के बगल में नवीन जिला न्यायालय परिसर में ही हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, पोर्टफोलियो जज, जिला न्यायालय बेमेतरा उपस्थित रहें। सुबह 10ः00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायालय से संबंधित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं पक्षकार उपस्थित रहें।माननीय चीफ जस्टिस रमेश…
आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 65 आवेदन प्राप्त हुए खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आये लोगों, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने लोगों की समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा द्वारा धान में कीट व्याधि नियंत्रण हेतु किसानों को सलाह दी गई है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुरूप धान के पौधे में शुरू से कई प्रकार के कीट एवं बीमारियां आती है जैसे पत्ती मोडक, तना छेदक, झुलसा शीथ ब्लाइट (चरपा), शीथ गलन आदि और किसान शुरू से ही पत्ता मोडक एवं तना छेद के लिए अनुशंसित दवा जैसे- फ्लूबेंडामाइड 20 प्रतिशत डब्लयू जी 50 ग्राम प्रति एकड, कारटाप हाइड्रोक्लोराइड 50 एस पी 400 ग्राम/एकड, क्लोरेंटानिलीप्रोल 18.5 प्रतिशत 60 मी. ली/एकड., टेट्रानीप्रोल 18.18 प्रतिशत 100 मी. ली./एकड का छिड़काव करते हैं। वरिष्ठ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने आज मंगलवार काे धान संग्रहण केंद्रों में हुए घोटाले की सूक्ष्मता से जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही करने के लिए बस्तर कमिश्नर डाेमन सिंह काे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया.। शहर अध्यक्ष मौर्य ने बताया कि उपरोक्त विषयांतर्गत बस्तर जिले में स्थित 2 धान संग्रहण केन्द्र बिरिंगपाल और नियानार स्थित में है। इसमें उपार्जन वर्ष 2023-24 का धान की खरीदी केन्द्रो से जिले एवं आस-पास के जिलों से प्राप्त धान को संग्रहित किया जाता है। मौखिक जानकारी के अनुसार केंद्रवार…
हैण्डपंप पर निर्भरता हुई खत्म महिलाओं को अब चिलचिलाती धूप में पानी के लिए नहीं भटकना पड़ता खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। यह कहानी है विकासखंड कोटा के ग्राम जमुनाही की, जो जिला मुख्यालय से लगभग 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जिसमें 73 परिवार रहते हैं। जल जीवन मिशन आने के पहले इस ग्राम के लोगों को शुद्ध पेयजल सम्बंधित समस्या हमेशा बनी रहती थी। परन्तु अब जल जीवन मिशन के तहत पूरे जमुनाही गांव में 73 टेपनल कनेक्शन दिए जाने के लिए स्टीलस्ट्रक्चर जलागार का निर्माण किया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। दीपावली पर्व के दौरान पटाखा जलाते समय नागरिकों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सावधानी बरतने की अपील जिला अग्निशमन अधिकारी ने की है। जिला अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान लायसेंस प्राप्त पटाखा दुकानदारों से पटाखा खरीदने के साथ पटाखा की गुणवत्ता को भी ध्यान में रखते हुए पटाखा खरीदे ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो। बड़े बिल्डिंगों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थो से दूर किसी मैदान, पार्क या खुले स्थानों में पटाखे जलाएं। पटाखे जलाते समय पानी की बाल्टी अपने नजदीक रखें। आग से संबंधित चोटो और जोखिम…

