Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। पुसौर पुलिस ने आज दिनांक 22 अक्टूबर, 2024 को ग्राम मल्दा के मंदिर चौक पर एक सफल शराब रेड कार्रवाई में 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। सुबह थाना प्रभारी रोहित कुमार बंजारे को मुखबिर से ग्राम मल्दा में अवैध महुआ शराब तस्करी की सूचना मिली। थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर के नेतृत्व में एक टीम को ग्राम मल्दा भेजा, जहां पुलिस टीम ने मंदिर चौक पर एक युवक को पैदल शराब ले जाते हुए पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम…
विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भी होंगे शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव 23 अक्टूबर को कोरबा में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। वे 23 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे कोरबा में अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे अग्रसेन महाविद्यालय से राजीव गांधी ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे। साव दोपहर 12:40 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आवास मेला तथा शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री अरुण साव दोपहर तीन बजे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में बस्तर ओलंपिक 2024, धान खरीदी की आवश्यक तैयारी, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की 8 नवम्बर को बैठक की तैयारी और 5 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनशिकायत, डैशबोर्ड, समय-सीमा के प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण के आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर हरिस एस. ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में जिले के सातों विकासखंड से अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विद्या ज्योति स्कूल द्वारा चावड़ा कप सिल्वर जुबली इंटर स्कूल खो-खो और कबड्डी प्रतियाेगिता का आयोजन 24 व 25 अक्टूबर को स्थानीय विद्या ज्योति स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया है। उक्त प्रतियोगिता 17 वर्ष से कम बालक, बालिकाओं के बीच रखी गई है। उक्त प्रतियोगिता में संभाग भर से बालक बालिकाओं की टीम भाग लेंगे। पंजीयन नि:शुल्क रखी गई है, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मैदान निर्णायक एवं प्रथम उपचार आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ किया जाएगा। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों की आवास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 23 एवं 24 अक्टूबर को कोरबा जिल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री देवांगन निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत बुधवार 23 अक्टूबर को कोरबा के दर्री रोड स्थित अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में 11 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात देवांगन दोपहर 12 बजे कोरबा के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित आवास मेला और विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। देवांगन अपरान्ह 3 बजे से कोरबा के कलेक्टोरेट के नया सभाकक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय अधिकारी की समीक्षा बैठक में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय कुल 4 नक्सलियों कुंजाम हिड़मा, कुंजाम गंगा, उईका एंका एवं पोड़ियाम गुरूवा ने आज मंगलवार काे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली संगठन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आकाश शर्मा को कांग्रेस द्वारा रायपुर दक्षिण का प्रत्याशी बनाए जाने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है। MP बृजमोहन अग्रवाल ने शायरी के जरिए कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आकाश शर्मा का रायपुर से कोई नाता नहीं है। सुनील सोनी बृजमोहन अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे है। कांग्रेस का पिछले 40 साल से नया चेहरा आजमाने की तरकीब हर बार फेल हुई है इस बार भी ऐसे ही आसार दिख रहे है। बता दें कि भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी आज रायपुर शहर (साउथ)…
राज्य शासन के आदेशानुसार 14 नवम्बर से 31 जनवरी 2025 तक होगी धान की खरीदी खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए अगले माह 14 नवम्बर से धान खरीदी शुरू की जाएगी। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज समय सीमा की बैठक में धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में खाद्य विभाग, जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन की नीति के अनुसार किसानों से धान की नगद व लिकिंग में खरीदी 14 नवम्बर से 31 जनवरी 2025…
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का होगा निराकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन समान्य प्रशासन एवं जन शिकायत निवारण विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में 26 अक्टूबर 2024 शनिवार को शिविर आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कवर्धा विकासखंड अंतर्गत ग्राम नेवारी में 19 अक्टूबर 2024 शनिवार को शिविर आयोजित किया गया था।जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में 26 अक्टूबर 2024 शनिवार को आयोजित शिविर में ग्राम उदका,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बरकई में नदी किनारे आज मंगलवार काे एक नवजात का शव मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फरसगांव पुलिस काे दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को अपने कब्जे लेकर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने नवजात को गर्भ में मारकर यहां फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फरसगांव थाना प्रभारी संजय शिंदे ने बताया कि…

