खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बरकई में नदी किनारे आज मंगलवार काे एक नवजात का शव मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फरसगांव पुलिस काे दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को अपने कब्जे लेकर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने नवजात को गर्भ में मारकर यहां फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फरसगांव थाना प्रभारी संजय शिंदे ने बताया कि नदी किनारे मिला नवजात का शव लड़की का था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

