नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि मच्छर सिर्फ डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया ही फैलाते हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि मच्छर आपके शरीर में खतरनाक बुखार के वायरस भी पहुंचा सकते हैं, जो गंभीर हो सकते हैं। कैलिफोर्निया के कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी में एक खतरनाक मच्छर की पहचान हुई है, जो जीका (Zika) और येलो फीवर (Yellow Fever) जैसी गंभीर बीमारियों को फैला सकता है। ये मच्छर एडीज मोस्किटो नाम की प्रजाति से आते हैं, जो इन गंभीर बुखार के कारण हैं। आइए जानते हैं ये दोनों ही बुखार कितने खतरनाक हैं।
कैलिफोर्निया के किन हिस्सों में खतरा बढ़ा
कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ये मच्छर काउंटी के कई हिस्सों में पाए गए हैं, जिनमें कॉनकॉर्ड, वालनट क्रीक और पिट्सबर्ग शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को अलर्ट किया है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों को कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम उठाएं, ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी में अभी तक जीका या येलो फीवर के कोई मामले नहीं दर्ज किए गए हैं, लेकिन मच्छरों की मौजूदगी से खतरा बढ़ जाता है।
जीका और येलो फीवर के खतरे
जीका और येलो फीवर दोनों ही बेहद गंभीर तरह के बुखार हैं, जो मच्छरों के काटने से फैलती हैं। जीका वायरस से संक्रमित होने का सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को होता है। इससे उनके बच्चे में जन्मजात दोष हो सकते हैं। जबकि येलो फीवर वायरस गंभीर बुखार, दर्द और लिवर (Liver) से जुड़ी की समस्याओं का कारण बन सकता है।
मच्छरों को नियंत्रित करने के उपाय
1. अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा न होने दें।
2. मच्छरों को आकर्षित करने वाले पौधों को हटाएं।
3. दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगाएं।
4. मच्छरों को मारने वाले प्रोडक्ट्स जैसे मॉस्किटो क्वॉइल, लिक्विड या क्रीम का इस्तेमाल करें।
5. अपने शरीर को ढककर रखें और मच्छरों से बचाव के लिए रेपेलेंट का उपयोग करें।
6. मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर जागरूक रहें।
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

